Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • स्टील प्लांट में भीषण हादसा, 6 मजदूरों की मौत, 6 जख्मी, सीएम साय ने जताया शोक, पढ़ें मृतकों-घायलों के नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील प्लांट में भीषण हादसा, 6 मजदूरों की मौत, 6 जख्मी, सीएम साय ने जताया शोक, पढ़ें मृतकों-घायलों के नाम

Azmat ali 26/09/2025 (Last updated: 26/09/2025)
Horrific Accident in Chhattisgarhs steel Plant 6 Workers Dead 1 Dozen Injured CM Sai Expresses Grief 2

सिलतरा फैक्ट्री हादसे में 6 श्रमिकों की मौत और 6 घायल। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक। प्लांट में आवाजाही पर रोक।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिलतरा स्थित गोदावरी स्टील एंड पॉवर लिमिटेड प्लांट में दर्दनाक हादसा हो गया है। 6 श्रमिकों की मौत हो गई है। 6 गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। कर्मचारियों को रेस्क्यू किया गया। घायलों का उपचार किया जा रहा है। हादसे की जांच में कमेटी जुट गई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिला प्रशासन को घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक घटना है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

गोदावरी स्टील प्लांट में सिल्ली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार्य के दौरान हादसा हुआ है। सिल्ली गिरने से अचानक कई लोग उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे से 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

6 घायलों को देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिलेट्स बनाने वाली यूनिट में यह हादसा हुआ। फैक्ट्री के निर्माणाधीन कुछ हिस्से के गिरने से यह हादसा हुआ। जिस जगह निर्माणाधीन हिस्सा गिरा वहां दर्जन भर मजदूर थे।

हादसे के बाद प्लांट के गेट को बंद कर दिया गया है। किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। वहीं, कुछ कर्मचारियों का दावा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। कुछ लोगों ने 11 मौत का भी दावा कर दिया है। लेकिन, प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि 6 मौत की हुई है।

लिस्ट में शुरुआत के 6 नाम मृतकों के, बाकी घायल हैं

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: रक्षा मंत्रालय स्थापित करे BSL के गैर आवासीय भवनों में रक्षा उपकरण उत्पादन इकाई, केंद्रीय मंत्री से मिले कुमार अमित
Next: सरकारी नौकरी: Steel Authority of India Limited में नौकरी, SAIL Salem Steel Plant में अधिकारी-कर्मचारी के पद पर भर्ती, आवेदन शुरू

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.