Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL कर्मचारियों का आधा-अधूरा वेज रिवीजन, बकाया है 39 माह का एरियर, 3 को केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त से होगी बैठक पर बात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कर्मचारियों का आधा-अधूरा वेज रिवीजन, बकाया है 39 माह का एरियर, 3 को केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त से होगी बैठक पर बात

Azmat ali 01/10/2025 1 minute read
Incomplete Wage Revision for SAIL Employees 39 Months Arrears Pending, to be Discussed with Central Chief Labour Commissioner on 3rd

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल की ट्रेड यूनियन और प्रबंधन के साथ केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त 9 सितंबर को करने वाले थे बैठक।

  • इंडियन आयल हड़ताल पर 3 अक्टूबर को केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त ने मीटिंग बुलाई है। इसी मीटिंग में सेल कर्मचारियों की बात भी उठेगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों के आधे-अधूरे वेज रिवीजन, 39 माह का बकाया एरियर आदि का मामला उलझा हुआ है। 9 सितंबर को केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त ने यूनियनों की मांग पर बैठक तय की थी।

सेल प्रबंधन और यूनियनों के बीच समझौता होने की उम्मीद थी। उपराष्टपति चुनाव की वजह से बैठक स्थित कर दी गई थी। अब तक दोबारा बैठक की कोई तारीख नहीं आई है। इस मुद्दे को पाइपलाइन में डालने की बात भी कही जा रही है।

एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व आल इंडिया स्टील वर्कर्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष विद्यासागर गिरी का कहना है कि 3 अक्टूबर को आइओसीएल हड़ताल को लेकर केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त के साथ बैठक होनी है। इस बैठक के बाद अलग से केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त के साथ सेल के मुद्दे पर बातचीत की जाएगी। सेल प्रबंधन द्वारा बोनस को लेकर अपनाए तरीके आदि पर रोष जाहिर किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: 3% DA Hike: कर्मचारियों का एक इंक्रीमेंट के बराबर बढ़ा महंगाई भत्ता, अफसरों को सालाना 73 हजार तक फायदा, पेंशन, ग्रेच्युटी पर भी असर

विद्यासागर गिरी का कहना है कि मौजूदा सरकार का रवैया बिल्कुल कर्मचारी विरोधी है। सूचनाजी.कॉम से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा-सबसे ज्यादा प्रॉफिट देने वाली महारत्न कंपनी इंडियन आयल को बचाने की लड़ाई चल रही है।

इसे भी अडानी को धीरे-धीरे सौंपा जा रहा है। इंडियन आयल को बचाने की जंग है। 3 अक्टूबर को मुख्य श्रमायुक्त के यहां मीटिंग है। इस मीटिंग में ही स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल कर्मचारियों के आधे-अधूरे वेज रिवीजन, बकाया एरियर, पर भी चर्चा करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: ईपीएस 95 पेंशन भुगतान आदेश पर बड़ी खबर

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों के आधे-अधूरे वेज रिवीजन और बकाया एरियर को लेकर 9 सितंबर को होने वाली बैठक से कर्मचारियों को काफी आस थी, क्योंकि इसके बाद ही बोनस का फैसला होना था। एनजेसीएस की बैठक में बोनस की राशि पर समझौता नहीं हो सका और प्रबंधन ने 29 हजार 500 रुपए कर्मचारियों के खाते में डाल दिया है।

केंद्रीय नेता का कहना है कि सरकार और सेल मैनेजमेंट की मिलीभगत है। ग्रेच्युटी पर एकतरफा फैसला हो गया है। एचएमएस भिलाई के महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र बताते हैं कि अब कर्मचारियों के हक के पैसे को भी दबा दिया गया है। 39 माह के एरियर पर भी लड़ाई है। सेल प्रबंधन दावा कर रहा था कि 2 हजार प्रॉफिट होने पर पर 600 करोड़, 4 हजार पर 1200 करोड़ और इससे ज्यादा प्रॉफिट पर एकमुश्त पैसा देंगे, लेकिन अब तक कुछ नहीं मिला।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस 2 में भीषण हादसा, 3 मजदूर झुलसे, आग से तबाही, Watch Video

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 3% DA Hike: कर्मचारियों का एक इंक्रीमेंट के बराबर बढ़ा महंगाई भत्ता, अफसरों को सालाना 73 हजार तक फायदा, पेंशन, ग्रेच्युटी पर भी असर
Next: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट की हेड ऑफ मेडिकल बनीं डॉ. विनीता द्विवेदी, सेलम, राजहरा से सेक्टर 9 हॉस्पिटल तक सफर

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.