Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township: कब्जेदारों पर चला बीएसपी का डंडा, सेक्टर एरिया में ये आवास सील
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: कब्जेदारों पर चला बीएसपी का डंडा, सेक्टर एरिया में ये आवास सील

Azmat ali 13/02/2026 1 minute read
Bhilai Township BSP Enforcement Department takes Major Action Against Encroachers, Seals Houses

बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने स्पष्ट किया है कि कब्जाधारियों के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • सेक्टर 4 व सेक्टर 2 में कब्जेदार पर कार्रवाई की गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नगर प्रशासन के प्रवर्तन अनुभाग ने अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए सेक्टर-4 और सेक्टर-2 स्थित दो आवासों को न्यायालय के आदेश पर रिक्त करा लिया। संपदा न्यायालय द्वारा पारित डिक्री के अनुपालन में यह कार्रवाई 10 और 11 फरवरी 2026 को की गई।

सेक्टर-4 में बेदखली, आवास सील

आवास क्रमांक 16D, सड़क-26, सेक्टर-4 के अवैध कब्जाधारी के विरुद्ध न्यायालय ने पूर्व में डिक्री आदेश जारी किया था। प्रवर्तन टीम द्वारा लगातार नोटिस और समझाइश के बावजूद कब्जाधारी आवास खाली नहीं कर रहा था। अंततः 10 फरवरी 2026 को टीम ने सख्ती दिखाते हुए कब्जाधारी को उसके सामान सहित बेदखल कर दिया और आवास को सील कर दिया।

साथ ही लाइसेंस आवंटी को निर्देशित किया गया है कि वे विधिवत अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए संबंधित रखरखाव कार्यालय से संपर्क करें।

सेक्टर-2 में भी कार्रवाई

इसी क्रम में आवास क्रमांक 9C, एवेन्यू-बी, सेक्टर-02 को 11 फरवरी 2026 को खाली कराया गया। इस आवास में एक सेवानिवृत्त शासकीय अधिकारी अवैध रूप से काबिज थे। न्यायालय की डिक्री के अनुपालन में यहां भी लगातार प्रयास किए गए, जिसके बाद अंततः बेदखली की कार्रवाई पूरी की गई।

अधिकारियों के नेतृत्व में संयुक्त अभियान

यह संपूर्ण कार्रवाई इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के मुखिया सहायक महाप्रबंधक रेमी थॉमस के नेतृत्व में संपन्न हुई। अभियान में उप प्रबंधक मुकुन्द दास मानिकपुरी, सहायक प्रबंधक देवानंद चौहान, संपदा निरीक्षकगण और प्रवर्तन दल के पुरुष एवं महिला गार्ड्स सहित पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

बीएसपी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BHILAI STEEL PLANT: सांसद ताराचंद साहू को 5 लाख की रिश्वत देते पकड़ाया था लोहा चोर ठेकेदार पवन लाखोटिया, CISF डिप्टी कमांडेंट भी थे आरोपित
Next: बीएसपी डायरेक्टर इंचार्ज क्रिकेट ट्रॉफी: NIT Raipur और CICA के बीच फाइनल 14 की शाम को

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.