Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पत्रकार संतोष यादव की पार्थिव काया पोस्टमार्टम के बाद पंचतत्व में विलीन, पूर्व CM भूपेश बघेल संग जनसैलाब ने दी श्रद्धांजलि
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पत्रकार संतोष यादव की पार्थिव काया पोस्टमार्टम के बाद पंचतत्व में विलीन, पूर्व CM भूपेश बघेल संग जनसैलाब ने दी श्रद्धांजलि

Azmat ali 05/10/2025 (Last updated: 05/10/2025) 1 minute read
Journalist Santosh Yadav Cremated after Post-Mortem Former CM and a Large Crowd Pay Tribute (1)

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सांसद विजय बघेल, विधायक रिकेश सेन, एचटीसी के डायरेक्टर इंद्रीजीत सिंह छोटू शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे।

  • भिलाई 3 उम्दा स्थित मुक्तिधाम में रविवार दिन में अंतिम संस्कार किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। पत्रकार संतोष यादव का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। आखिरी विदाई देने के लिए हुजूम उमड़ा। सैकड़ों की संख्या में पत्रकार, समाजसेवी, अधिवक्ता, राजनेता आदि जुटे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश भिलाई 3 स्थित आवास पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
रविवार सुबह लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया। शव पर नीले निशान होने को लेकर काफी आशंकाएं जताई जा रही थी।

चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि शुक्रवार को निधन के बाद शव को अच्छी तरह से फ्रीजर में न रखने से ऐसा हुआ हो सकता है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने भी चिकित्सकों से बातचीत की। आखिर में यह संभावना जताई गई कि हार्ट अटैक की चपेट में ही संतोष यादव आए। पूर्व में अटैक आया होगा,जिसे वह समझ नहीं पाए। एक-दो ब्लॉकेज रहे होंगे, जिसकी वजह से शुक्रवार को जान चली गई।

वहीं, पोस्टमार्टम हाउस से मुक्तिधाम तक पत्रकार संघ के तथाकथित कुछ पदाधिकारियों पर भारी रोष जताया गया। मृत पत्रकार संतोष यादव के परिवार के प्रति उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल्द ही सबक सिखाने की बात पत्रकार बिरादरी की ओर से कही जा रही थी।

रविवार दिन में भिलाई 3 के उम्दा रोड स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। बेटे ने मुखाग्नि दी। इस दौरान भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे ने कहा-स्वर्गीय संतोष यादव तालाब संरक्षण को लेकर अभियान चला रहे थे। उनकी सोच को सकार किया जाएगा। तालाब को संवारा जाएगा और संतोष यादव के नाम पर ही इसका नामकरण होगा।

सांसद विजय बघेल ने संतोष यादव के साथ पारिवारिक संबंधों का जिक्र किया। संकट की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। विधायक रिकेश सेन ने संतोष यादव के साथ 1997 के रिश्तों को याद किया। पोस्टमार्टम और दो ब्लॉकेज, हार्ट अटैक आदि पर बात रखी। शव को कंधा देने वाले हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू ने बच्चों की पढ़ाई न रुकने देने की बात कही।

संतोष यादव की शवयात्रा में पत्रकारिता जगत से सुधीर सिंह, मयंक चतुर्वेदी, चंद्रकांत श्रीवास्तव, अज़मत अली, अंशुल तिवारी, खिलावन चौहान, आनंद ओझा, आलोक तिवारी, हरगोविंद सिंह, निलेश त्रिपाठी, आकाश शुक्ला, डीके साहू, योगेश गुप्ता, मिथिलेश ठाकुर, अनुभूति भाकरे, आकाश राव, सतीश बौद्ध, दिनेश चौहान, विनोद दुबे, सुरेंद्र सिंह, कोमल वर्मा, हरगोविंद सिंह, संजय श्रीवास्व, महाराणा, त्रिभुवन मिश्र, ईश्वर दुबे आदि शामिल हुए।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पर्व सीएम के ओएसडी रहे मनीष बंछोर, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय के पुत्र मनीष पांडेय, रिसाली निगम के सभापति केशव बंछोर, भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा, भोजराज सिन्हा, शारदा गुप्ता, अमरजीत सिंह, भिलाई चरोदा विधायक प्रतिनिधि दिलीप पटेल, अधिवक्ता गणेश प्रसाद शुक्ला, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अश्विनी चंद्राकर प्रेम लाल साहू, खिलावन साहू, लिंगेश्वर राव, सुरेश नासरे, जनसंपर्क प्रभारी विकास त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारियों-कर्मचारियों, परिवार वालों ने किया 105 यूनिट रक्तदान, महिलाएं-बच्चे भी डटे रहे
Next: अदालत में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बीआर गवई पर जूते से हमले की कोशिश, पुलिस ने अधिवक्ता को दबोचा

Related Stories

Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.