Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026 1 minute read
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas

बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BAKS) पदाधिकारियों ने कहा, “धमन भट्ठी विभाग प्रबंधन कर्मचारियों से सिर्फ काम लेना जानता है।

  • धमन भट्ठी में कर्मचारियों की समस्याओं की झड़ी, BAKS ने प्रबंधन से समाधान की मांग की

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के धमन भट्ठी विभाग में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BAKS) ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को धमन भट्ठी कैंटीन में आयोजित विभागीय बैठक में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और विभाग में लंबे समय से लंबित समस्याओं की झड़ी लगा दी।

बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि धमन भट्ठी जैसे संवेदनशील और जोखिम वाले विभाग में काम करने के बावजूद कई बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों को लेकर परेशानी बनी हुई है। कर्मचारियों ने सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता से लेकर कार्यस्थल की बदहाली और सुविधाओं की कमी तक के मुद्दे यूनियन के सामने रखे।

सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता पर सवाल

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सेफ्टी शूज और अग्निरोधी एफआर जैकेट समय पर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। क्रेन की खराब सीट और एसी, पुराने एवं गंदे शीशों के कारण दृश्यता प्रभावित होने का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठाया गया।

कर्मचारियों के मुताबिक एलआरएस-1 में मोटरसाइकिल पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें खुले में वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं। वहीं रेस्ट रूम के आसपास सफाई नहीं होने से सांप निकलने की समस्या भी सामने आ रही है।

जर्जर सड़क और जलजमाव से परेशानी

धमन भट्ठी जाने वाली सड़क की खराब स्थिति और मेन रोड पर स्थायी जलजमाव को लेकर भी कर्मचारियों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि बारिश के दौरान आवागमन और ड्यूटी पर आने-जाने में काफी परेशानी होती है।
कास्ट हाउस-2 से मशीन हॉल जाने के रास्ते में सीढ़ी नहीं होने, चार्जिंग एरिया में पर्याप्त रेस्ट रूम नहीं होने और वहां पहुंचने के लिए उचित रास्ता नहीं होने का मुद्दा भी उठाया गया।

धूल से लेकर खराब एक्सहॉस्टर तक कई समस्याएं

बैठक में धमन भट्ठी क्षेत्र में डस्ट कंट्रोल को लेकर भी सवाल उठाए गए। कर्मचारियों ने डस्ट कैचर, वाटर कैनन और नियमित साफ-सफाई जैसे प्रभावी उपाय किए जाने की मांग की। चार्जिंग एरिया में अत्यधिक धूल की समस्या के साथ एक्सहॉस्टर-1, 2 और 3 के सही तरीके से काम नहीं करने का मुद्दा भी सामने आया।

एलआरएस-1 और एलआरएस-2 की क्षतिग्रस्त ऊपरी शीट से बारिश का पानी अंदर आने तथा एलआरएस-1 के क्षतिग्रस्त ढांचे से संभावित खतरे की ओर भी प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट किया गया।

मोबाइल पंचिंग और BSNL नेटवर्क की समस्या

रेलवे ट्रैक वाला रास्ता बंद होने के कारण कर्मचारियों की दैनिक उपस्थिति दर्ज करने के लिए मोबाइल पंचिंग का दायरा बढ़ाने की मांग की गई। कर्मचारियों ने धमन भट्ठी क्षेत्र में BSNL नेटवर्क खराब होने के कारण उपस्थिति पंचिंग प्रभावित होने की समस्या भी उठाई।

पीने के पानी और शौचालय की स्थिति पर भी नाराजगी

धमन भट्ठी के विभिन्न अनुभागों में लगे वाटर प्यूरिफायर, फिल्टर और टेप की खराब स्थिति के कारण कर्मचारियों को पीने के पानी में परेशानी होने की बात कही गई। शौचालयों के जाम होने और नियमित सफाई नहीं होने का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया।

इंसेंटिव और पुरस्कार व्यवस्था में बदलाव की मांग

कर्मचारियों ने इंसेंटिव/रिवार्ड फॉर्मूले में संशोधन कर उसे वास्तविक उत्पादन के अनुरूप बनाने की मांग की। इसके अलावा एक्टिंग अलाउंस को संशोधित कर दोबारा शुरू करने, पुरस्कार एवं पात्रता के मानदंडों को पारदर्शी बनाने और वास्तविक उत्पादकता व कर्मचारियों के योगदान के आधार पर सम्मान देने की मांग भी की गई।

‘सिर्फ काम लेना जानता है प्रबंधन’

BAKS के विभागीय प्रतिनिधि अर्जुन मिंज ने कहा, “धमन भट्ठी विभाग प्रबंधन कर्मचारियों से सिर्फ काम लेना जानता है। विभाग की सुविधाओं और बीएसएल/सेल स्तर के मुद्दों के समाधान के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है।”

बैठक में BAKS महासचिव हरिओम कुमार, उपमहासचिव माणिक मुंडा, कोषाध्यक्ष राहुल साव सहित विभागीय सदस्य मौजूद रहे। यूनियन ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सेल कॉरपोरेट, बीएसएल और धमन भट्ठी विभाग प्रबंधन के स्तर पर प्रभावी पहल नहीं होने पर आगे संघर्ष तेज किया जाएगा।

धमन भट्ठी में कर्मचारियों की ओर से उठाए गए मुद्दों ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि उत्पादन के साथ-साथ कार्यस्थल की सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रबंधन की प्राथमिकता क्या है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव
Next: एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Related Stories

Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.