50-60 साल बाद भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 की यादों में खो गईं नामचीन हस्तियां, की जमकर मस्ती

Famous Personalities Lost in the Memories of Bhilai Vidyalaya Sector 2 after 50-60 years
  • महिला-पुरुष कुर्सी दौड़, नंबर गेम, प्रश्नोत्तरी और गीत संगीत कार्यक्रम का संचालन भी चलता रहा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 के पूर्व छात्रों का मिलन हुआ। 1961से 1977 तक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का गायत्री पैलेस चिखली दुर्ग में मिलन समारोह खास बना। हंसी-ठहाकों के साथ सुबह 10 बजे जलेबी, पकौड़े मिर्च भजिया चाय का तकरीबन 70 पूर्व छात्र आनंद लेते हुए अपने 50-60 वर्ष पूर्व विद्यार्थी जीवन की यादों में खो गए।

जब हाफ पैंट पहनते थे। उस जीवन और आज ब्रांडेड कपड़े, बांडेड सामान के उपयोग के बावजूद भी छात्र जीवन को यादकर अपने अनुभव से छात्र जीवन को सुखी जीवन ठहराए, न कोई जिम्मेदारी,न कोई मानसिक तनाव, सिर्फ खेलो खाओ और पढ़ो वाह छात्र जीवन क्या जीवन था।

इस अवसर पर पूर्व छात्र नरेश ग्रोवर संरक्षक जबलपुर से, डॉक्टर पुरुषोत्तम खापरे एवं अविनाश पाण्डेय सपरिवार बिलासपुर से और किशोर पटनायक भुवनेश्वर से शामिल होकर अपने 50 वर्ष पूर्व के स्कूली मित्रों से मिलकर बहुत ही भावूक हो गए तथा फिर भी दोपहर भोजन का आनंद लेते हुए अविस्मरणीय पलों को साझा किया।

इसी दरम्यान स्कूल के पूर्व छात्र डाक्टर अरविंद प्रकाश सावंत, डॉक्टर भागवत राय, डॉक्टर पुरुषोत्तम खापरे, डॉक्टर शशि कुमार एवं डॉक्टर एस.पी. त्रिपाठी ने अपने विशेषज्ञता के आधार पर अपने साथियों को उम्र के इस पड़ाव पर खान पान, लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज और योगा के महत्व की जानकारी देकर हॉल में खचाखच भरे मित्रों संग रुबरू हुए, जिसकी सराहना सबने की,और समय समय पर स्वास्थ्य संबंधित जानकारी की जरूरत बताई।

रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी रवीन्द्रनाथ देबनाथ ने बखूबी निभाई । नाश्ते और दोपहर भोजन के साथ साथ बीच बीच में समय की कमी को महसूस करते हुए सभी साथियों ने महिला-पुरुष का कुर्सी दौड़, नंबर गेम, प्रश्नोत्तरी और गीत संगीत कार्यक्रम का संचालन भी चलता रहा।

सभी खेलों को संचालित करते हुए ललिता रमन, डॉक्टर नीलम अग्रवाल, गीता उपाध्याय,रंजू खोसला, शरदिनी नायडू और कार्यक्रम संचालन राजेन्द्र नायडू के द्वारा होता रहा। सभी खेलों के पुरस्कार की राशि संरक्षक गिरीश बंसल के द्वारा वहन किया गया।

अध्यक्ष नरेश खोसला अस्वस्थ होने के बावजूद भी गायत्री पैलेस आए और साथ ही एक गीत प्रस्तुत कर सभी साथियों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम को अविस्मरणीय और सफल करने हेतु नरेश ग्रोवर, चेयरमैन नेतराम अग्रवाल,गिरिश बंसल संरक्षक अपने उद्बोधन से मार्गदर्शन भी देते रहे।

पूर्व छात्र प्रेम प्रकाश पाण्डेय-भूतपूर्व विधानसभाअध्यक्ष छ.ग शासन भोपाल प्रवास के कारण शामिल नहीं हो पाए। लेकिन अपने साथियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर उनका कुशलक्षेम पूछा। इस अवसर पर नेतराम अग्रवाल,गिरिश बंसल, नरेश खोसला, राजेन्द्र नायडू, रामसमुझ , रवीन्द्रनाथ देबनाथ, विवेक भागवत, दिनेश परसाई, वर्तमान प्राचार्य विजय सिंह पवार-भिलाई विद्यालय, बिमान भट्टाचार्य, सूर्य नारायण, प्रकाश ठाकरे, जावेद हसन और सभी कार्यकारिणी सदस्यगण उपस्थित रहे और अपने अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया।