Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Airport: कब्जेदारों की सैकड़ों दुकानें-झोपड़ी ध्वस्त, सड़क पर शव रखकर हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Airport: कब्जेदारों की सैकड़ों दुकानें-झोपड़ी ध्वस्त, सड़क पर शव रखकर हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा

Azmat ali 08/11/2025 1 minute read
Bokaro Airport Hundreds of shops and Huts of Encroachers Demolished Bokaro Steel Plant Police Operation

बोकारो स्टील प्लांट, जिला प्रशासन, पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई की। सौ से अधिक अवैध दुकानें व झुग्गियां हटाई गईं।

  • प्रशासन बोला-अभियान बोकारो एयरपोर्ट के संचालन के लिए आवश्यक है और क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाना शहर के विकास के लिए जरूरी।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो स्टील प्लांट प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट क्षेत्र से सटे सौ से अधिक अवैध दुकानों और झुग्गी-झोपड़ियों को हटा दिया। यह अभियान बोकारो एयरपोर्ट को चालू कराने की तैयारी के तहत चलाया गया, जिसमें प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया।

कार्रवाई के दौरान माहौल तनावपूर्ण भी रहा। शरारती तत्वों ने मौके का फायदा उठाते हुए हंगामा करने की कोशिश की, ताकि अभियान को रोक दिया जाए। एक व्यक्ति का शुक्रवार को निधन हो गया था। इसकी शवयात्रा को वहां से लेकर मुक्तिधाम जा रहे थे। भीड़ ने मौके का फायदा उठाते हुए शव को सड़क पर ही रखकर हंगामा करने की कोशिश की।

भारी पुलिस बल की वजह से दाल नहीं गल सकी। करीब 15 मिनट तक शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया गया। हंगामा होता रहा, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस और मजिस्ट्रेट ने स्थिति को संभाल लिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया रुकने वाली नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो एयरपोर्ट की राह में आ रहे कब्जेदारों पर चला बुलडोजर, 200 दुकानें हो रहीं ध्वस्त

अभियान की शुरुआत सेक्टर-12 मोड़ स्थित दुंदीबाग बाजार क्षेत्र से की गई, जहां फैली झुग्गी-झोपड़ियों और अवैध दुकानों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान डोम पारा इलाके में भी कार्रवाई हुई, जहां करीब 50 अवैध दुकानें और झोपड़ियां तोड़ी गईं। तोड़फोड़ का दायरा सेक्टर-12 चौक से 12A मोड़ होते हुए एयरपोर्ट बाउंड्री तक फैला रहा। यहां तक कि अवैध सूअर बूचड़खाना तक को हटाया गया।

बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पहले से तीन दिन तक का समय दिया जाएगा ताकि वे अपना सामान स्वयं हटा सकें। इसके लिए लाउडस्पीकर से सार्वजनिक सूचना भी प्रसारित की जाएगी। चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय के बाद बचा हुआ सारा अतिक्रमण पूरी तरह ध्वस्त कर दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: अस्पताल, टाउनशिप, एजुकेशन, प्लांट में आउट सोर्सिंग, BSL प्रबंधन बोला-न प्रपोजल-न ही मंजूरी, तनाव मत लीजिए

पहले चरण के अंत तक करीब 100 से अधिक अवैध ढांचे हटा दिए गए थे। मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया, ताकि किसी तरह की बाधा या अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।

प्रशासन का कहना है कि यह अभियान बोकारो एयरपोर्ट के संचालन के लिए आवश्यक है और क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाना शहर के विकास और सुरक्षा के हित में जरूरी कदम है।

ये खबर भी पढ़ें: Welfare Walk-Care and Connect: बीएसएल की ईडी एचआर एक्टिव, कर्मचारियों के बीच अधिकारी, अब लेते रहेंगे फीडबैक, सुधरेगी व्यवस्था

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के निजीकरण के खिलाफ BSP SC-ST Association भी, राष्ट्रपति तक को लिख रहा पत्र
Next: Bhilai Steel Plant: बीएसपी ठेका श्रमिकों का हो 50 लाख का दुर्घटना बीमा

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.