Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Welfare Walk-Care and Connect: बीएसएल की ईडी एचआर एक्टिव, कर्मचारियों के बीच अधिकारी, अब लेते रहेंगे फीडबैक, सुधरेगी व्यवस्था
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Welfare Walk-Care and Connect: बीएसएल की ईडी एचआर एक्टिव, कर्मचारियों के बीच अधिकारी, अब लेते रहेंगे फीडबैक, सुधरेगी व्यवस्था

Azmat ali 07/11/2025 1 minute read
Welfare Walk-Care and Connect BSL ED HR active Officers among Employees Take Feedback System will Improve

अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी के मार्गदर्शन में अधिकारी दौरा कर रहे। कर्मियों से उनके कार्यस्थल पर प्रत्यक्ष संवाद।

  • आने वाले दिनों में वेलफेयर वॉक और फीडबैक सत्रों का आयोजन नियमित रूप से होगा। कर्मचारियों के कल्याण को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र में कर्मियों के कल्याण, संवाद और जुड़ाव को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक नई पहल “वेलफेयर वॉक-केयर एंड कनेक्ट” का शुभारंभ किया गया। सीआरएम–III विभाग से आगाज किया गया।

यह अभिनव पहल अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी के मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य कर्मियों से उनके कार्यस्थल पर प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उनके अनुभवों को समझना, मौजूदा कार्य एवं कल्याण सुविधाओं की प्रभावशीलता का आकलन करना तथा सुधार की संभावनाओं की पहचान कर उन्हें और अधिक सशक्त बनाना है।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण, मुख्य महाप्रबंधक (सीईडी) शालिग्राम सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (सीआरएम–III) आरके. झा, महाप्रबंधक प्रभारी (एचआर-वर्क्स) वी. एम. बक्शी, महाप्रबंधक(सीआरएम–III) बीएन. त्रिपाठी, महाप्रबंधक (एचआर वर्क्स/मिल जोन) एनके. झा, तथा वरीय प्रबंधक (एचआर-वर्क्स) रीतिका शुक्ला सहित सीआरएम–III एवं एचआर विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें: Durgapur Steel Plant: सेल CMD Amarendu Prakash निजीकरण, अस्पताल, NJCS, बकाया एरियर पर सवाल सुने, पर जवाब नहीं दिए

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सीआरएम-III के विभिन्न शॉप फ्लोर क्षेत्रों का भ्रमण कर कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों से सीधे संवाद स्थापित किया। उन्होंने कार्यस्थल की परिस्थितियों तथा उपलब्ध कल्याण सुविधाओं का अवलोकन करते हुए उनके बेहतर उपयोग, संवर्धन और नए वेलफेयर उपायों की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: अस्पताल, टाउनशिप, एजुकेशन, प्लांट में आउट सोर्सिंग, BSL प्रबंधन बोला-न प्रपोजल-न ही मंजूरी, तनाव मत लीजिए

इस अवसर पर कार्यस्थल को और अधिक सुरक्षित, समावेशी एवं संवेदनशील बनाने केलिए कई उपयोगी सुझाव भी प्राप्त हुए। “वेलफेयर वॉक-केयर एंड कनेक्ट” बीएसएल की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो यह दर्शाती है कि एक सुरक्षित, सहज एवं समावेशी कार्यस्थल का निर्माण केवल नीतियों से नहीं, बल्कि सतत संवाद, सहभागिता और संवेदनशील दृष्टिकोण से संभव है।

आने वाले दिनों में इस प्रकार की वेलफेयर वॉक और फीडबैक सत्रों का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा, ताकि कर्मचारियों के कल्याण को और अधिक सशक्त और सबल बनाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL और नगरनार स्टील प्लांट ने अक्टूबर में किया 9114 करोड़ कैश कलेक्शन, BSP अव्वल, RSP दूसरे, BSL तीसरे नंबर पर

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Durgapur Steel Plant: सेल CMD Amarendu Prakash निजीकरण, अस्पताल, NJCS, बकाया एरियर पर सवाल सुने, पर जवाब नहीं दिए
Next: निजीकरण की तैयारियों के विरोध में इंटक पहुंचा सेक्टर 9 हॉस्पिटल, पढ़ें डॉ. विनीता द्विवेदी क्या बोलीं…

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.