Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्मेंद्र का निधन: “गांव वालों मेरा आखिरी सलाम, गुड बाय, मैं जा रहा हूं, भगवान मैं आ रहा हूं…” राष्ट्रपति, मोदी, राहुल शोक में
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

धर्मेंद्र का निधन: “गांव वालों मेरा आखिरी सलाम, गुड बाय, मैं जा रहा हूं, भगवान मैं आ रहा हूं…” राष्ट्रपति, मोदी, राहुल शोक में

Azmat ali 24/11/2025 (Last updated: 24/11/2025) 1 minute read
Dharmendra Passes Away President PM Modi Rahul Gandhi Pay Tribute

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा-दिग्गज एक्टर और पूर्व सांसद धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है।

सूचनाजी न्यूज, मुंबई। शोले के वीरू ने दुनिया को अलविदा बोल दिया है। फिल्म शोले में बसंती के लिए पानी टंकी से वीरू यानी धर्मेंद्र का प्रसिद्ध डायलॉग-गांव वालों तुमको मेरा आखिरी सलाम, गुड बाय, मैं जा रहा हूं, भगवान मैं आ रहा हूं…। याद कर धर्मेंद्र के चाहने वाले भावुक हो गए हैं। 11 नवंबर को मौत की अफवाह उड़ी थी। इलाज के बाद घर लौटे और सोमवार को आखिरी सांस ले ली। मौत की खबर ने देश और दुनिया भर में फैले धर्मेंद्र के प्रशंसकों को मायूस और गमगीन कर दिया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी शोक व्यक्त किया है। साल 1960 से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले धर्मेंद्र ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। सोमवार को मुंबई स्थित आवास पर उनका निधन हुआ। लेकिन, निधन की पुष्टि परिवार की ओर से काफी देर तक नहीं की गई। श्मशान घाट पर अमिताभ बच्चन, आमिर खान, सलमान खान, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त पहुंचे। बड़े बेटे सनी देओल ने मुखाग्नि दी। धर्मेंद्र की पत्नी एवं सांसद हेमा मालिनी, बेटी ईशा देओल भी मुक्तिधाम पहुंचीं।

जानिए किसने-क्या कहा शो में

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा-दिग्गज एक्टर और पूर्व सांसद धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक, उन्होंने अपने दशकों लंबे शानदार करियर में कई यादगार परफॉर्मेंस दीं।

भारतीय सिनेमा की एक बड़ी हस्ती के तौर पर, वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो कलाकारों की नई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर शोक जताया। लिखा-आज प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेन्द्र के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्‍होंने श्री धर्मेंद्र के निधन को भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि धर्मेंद्र एक प्रतिष्ठित फिल्मी हस्ती और एक अद्भुत अभिनेता थे, जिन्होंने अपनी प्रत्‍येक भूमिका से लोगों को आकर्षित किया और विविध किरदारों को निभाने की उनकी कला ने कई पीढि़यों के अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा: धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है। वे एक प्रतिष्ठित फ़िल्मी हस्ती और एक अद्भुत अभिनेता थे जिन्होंने अपने अभिनय से अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र अपनी सादगी, विनम्रता और गर्मजोशी के लिए भी जाने जाते थे। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।

Rahul Gandhi ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा-महान अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सिनेमा में लगभग सात दशकों के उनके अद्वितीय योगदान को हमेशा सम्मान और मोहब्बत के साथ याद रखा जाएगा।

धर्मेंद्र जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं।

जानिए धर्मेंद्र के परिवार के बारे में

बता दें कि धर्मेंद्र ने 1980 में जब हेमा मालिनी से शादी की। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं, जिनसे 19 साल की उम्र में उनकी शादी हुई थी। उन दिनों ऐसी अफवाहें फैलीं कि एक्टर ने इस्लाम धर्म अपनाकर हेमा से निकाह कर लिया है। काफी समय बाद धर्मेंद्र ने आखिरकार साल 2004 में अपनी दूसरी शादी की अफवाहों पर सफाई दी।

धर्मेंद्र ने साल 1954 में प्रकाश कौर से पहली शादी रचाई थी। उस वक्त वो केवल 19 साल के थे। इस शादी से उनके चार बच्चे हुए, जिनमें बेटे सनी देओल और बॉबी देओल और बेटियां अजीता देओल और विजेता हैं। सनी और बॉबी दोनों ने पिता की ही तरह बॉलीवुड करियर चुना और एक सफल एक्टर की लिस्ट में शामिल हैं। हेमा मालिनी से दो बेटियां हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मोदी सरकार के लेबर कोड के खिलाफ Bhilai Steel Plant के कर्मचारी गुस्से में, 26 को संयुक्त यूनियन का प्रोटेस्ट
Next: Bokaro Steel Plant: हादसे रोकने की मुहिम, अब ठेका मजदूरों को मिलेगा मंथली सेफ्टी चैंपियन ऑफ आरएमपी पुरस्कार

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.