Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मोदी सरकार के लेबर कोड के खिलाफ Bhilai Steel Plant के कर्मचारी गुस्से में, 26 को संयुक्त यूनियन का प्रोटेस्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

मोदी सरकार के लेबर कोड के खिलाफ Bhilai Steel Plant के कर्मचारी गुस्से में, 26 को संयुक्त यूनियन का प्रोटेस्ट

Azmat ali 24/11/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant Employees to Protest Against Modi Governments Labour Code on 26th

केंद्र सरकार द्वारा चार श्रम कोड को जबरदस्ती थोपने के खिलाफ 26 नवंबर को सिविक सेंटर चौक में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

  • संयुक्त यूनियन बोली-मौजूदा केंद्र सरकार मजदूर एवं किसानों के वोटों से सत्ता में आई है। वह लगातार मजदूर और किसानों के खिलाफ बड़े कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। केंद्र सरकार द्वारा श्रम संहिता अधिसूचना जारी कर दिया गया है। देश भर में सभी ट्रेड यूनियनों द्वारा श्रम कोड को जबरदस्ती मजदूरों पर थोपने के विरोध में 26 नवंबर को बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन की तैयारियां ट्रे यूनियनों ने की है।

इसी के तहत 23 नवंबर को भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत विभिन्न ट्रेड यूनियनों (एटक इंटक,एच एम एस, एक्टू, स्टील वर्कर्स यूनियन, सीटू एवं अन्य) द्वारा संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें तय किया गया कि 29 श्रम कानून को खत्म कर तैयार किए गए चार श्रम कोड को जबरदस्ती लागू करने के खिलाफ 26 नवंबर को शाम 5:45 बजे सेल परिवार चौक सिविक सेंटर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: RINL: कार्मिकों के वेतन पर संकट, SEFI का इस्पात मंत्री को पत्र, पहले से मिल रही कम सैलरी, अब नई मुसीबत

क्यों घातक हैं चार श्रम कोड?

चार श्रम संहिताओं के मूल में है ‘हायर एण्ड फायर’ यानि मालिकों की मर्जी, जब चाहो काम पर रखों, जब चाहो निकाल दो! काम के घंटे मालिक की मनमर्जी होगी। अवकाश, कार्य के घंटों आदि की हेरा फेरी की गई है। ठेका प्रथा कानूनी बन जाएगा।

ट्रेनी के नाम पर ‘फोकट के मज़दूरों से काम करना वैध होगा। छाँटनी-बंदी आसान होगी, यूनियन बनाना, आंदोलन और समझौता लगभग असंभव होगा; श्रम न्यायालय खत्म होंगे और श्रम अधिकारी फैसिलिटेटर होंगे, जिनका काम सलाह देना होगा। असंगठित क्षेत्र के मज़दूर और असुरक्षित होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Big News: कर्मचारी होंगे सस्पेंड, इंक्रीमेंट डाउन और बर्खास्त, एक्शन की गाइडलाइन जारी

निरंकुश होती जा रही है केंद्र सरकार

संयुक्त यूनियन ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार जो मजदूर एवं किसानों के वोटों से सत्ता में आई है वह लगातार मजदूर और किसानों के खिलाफ बड़े कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। देश के आम जनता को हासिये पर डाल दिया है इसके खिलाफ देश भर में संघर्ष तेज हो रहे है जिसमें हम सबको भी अपने हिस्से की भूमिका अदा करना है, तभी हम ऐसे जन विरोधी मजदूर विरोधी किसान विरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंक सकेगें।

ये खबर भी पढ़ें: हाउस लीज आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, मीटिंग में उठी आवाज-अस्पताल और स्कूल राज्य सरकार को बीएसपी करे हैंडओवर

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: RINL: कार्मिकों के वेतन पर संकट, SEFI का इस्पात मंत्री को पत्र, पहले से मिल रही कम सैलरी, अब नई मुसीबत
Next: धर्मेंद्र का निधन: “गांव वालों मेरा आखिरी सलाम, गुड बाय, मैं जा रहा हूं, भगवान मैं आ रहा हूं…” राष्ट्रपति, मोदी, राहुल शोक में

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.