Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: बीएसपी यूनियन चुनाव में देरी, BAKS ने बिलासपुर हाईकोर्ट में दायर किया मुकदमा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: बीएसपी यूनियन चुनाव में देरी, BAKS ने बिलासपुर हाईकोर्ट में दायर किया मुकदमा

Azmat ali 12/12/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant BSP Union Elections Delayed BAKS Files Suit in Bilaspur High Court

सेल प्रबंधन से एनजेसीएस स्तर तथा भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन स्तर पर कर्मचारियों के मुद्दे पर वार्ता करने के लिए प्रतिनिधि यूनियन नहीं है।

  • बीएसपी प्रबंधन ने एक बार सभी यूनियनों से सहमति पत्र मांगा था। जिस पर बीएकेएस और सीटू ने सहमति पत्र दिया था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट में यूनियन चुनाव कराने की मांग को लेकर कानूनी लड़ाई शुरू कर दी गई है। बीएकेएस ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में मुकदमा दायर किया है। मुकदमे की फाइलिंग और लिस्टिंग हो गई है।

जल्द सूनवाई शुरू होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि भारतीय मजदूर संघ समर्थित भिलाई इस्पात मजदूर संघ का पिछला कार्यकाल 25.09.2024 को समाप्त हो गया है। जिसके बाद भिलाई इस्पात संयंत्र में कोई भी यूनियन रिकॉगनाईज्ड नहीं है।

इसके कारण सेल प्रबंधन से एनजेसीएस स्तर तथा भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन स्तर पर कर्मचारियों के मुद्दे पर वार्ता करने के लिए प्रतिनिधि यूनियन नहीं है। इसका फायदा भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन उठा रही है।

बीएसपी कर्मचारियों के अटके प्रमुख मुद्दे

1 . वेज रीविजन एमओए नहीं होना।
2 . पर्क्स तथा फिटमेंट एरियर
3 . इंसेंटीव फॉर्मूले में संशोधन
4 . छूट्टियों की संख्या में वृद्धि
5 . स्थानीय स्तर पर कमेटी /काउंसिल का गठन
6 . बोनस फॉर्मूला में संशोधन
7 . नॉन स्टैचुअरी लाभ को संशोधित करवाना।
8 . एनजेसीएस में सिर्फ निर्वाचित नेताओं को सदस्य बनाना।

यूनियन चुनाव का नियम

फूड कारपोरेशन निगम के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला दिया था कि अगर एक यूनिट में एक से अधिक ट्रेड यूनियन सक्रिय हैं तो प्रतिनिधि यूनियन का निर्णय हमेशा सेक्रेट बैलेट इलेक्शन के माध्यम से होगा। उसी के आधार पर सेल के भिलाई, राउरकेला, सलेम इस्पात संयंत्र में चुनाव होते आया है। बर्नपुर इस्पात संयंत्र में चुनाव कराने के लिए कोलकाता उच्च न्यायालय ने आदेश जारी किया है।

इसलिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा

बीएसपी प्रबंधन ने एक बार सभी यूनियनों से सहमति पत्र मांगा था। जिस पर बीएकेएस और सीटू ने सहमति पत्र दिया था। बीएकेएस ने सेक्रेट बैलेट इलेक्शन के तहत यूनियन चुनाव कराने के लिए कई बार सीएलसी, डीएलसी रायपुर तथा निदेशक प्रभारी भिलाई इस्पात संयंत्र को पहले पत्र लिखा था। लेकिन सकारात्मक पहल नहीं होते देखकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया है।

प्रबंधन के साथ साँठ गाँठ कर यूनियन राजनीति करने का दौर समाप्त हो गया है। पढ़े लिखे कर्मियों का नेतृत्व उनके बीच के ही कर्मचारी करेंगे।

अमर सिंह-अध्यक्ष, बीएकेएस भिलाई

आईडी एक्ट 1947 तथा औद्योगिक श्रम संहिता 2020 का पुर्णतः अनुपालन कराना ही बीएकेएस का लक्ष्य है, जिसके तहत श्रम सरकार का गठन विभिन्न कमेटी काउंसिल के माध्यम से कराया जाएगा।

किशोर कुमार साहु-महासचिव, बीएकेएस भिलाई

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के PBS 2 में भीषण आग, पूरा एरिया सील, ब्लास्ट फर्नेस 8 का प्रोडक्शन ठप
Next: Bhilai Steel Plant की गैस पाइपलाइन में आग से भारी तबाही, ब्लास्ट फर्नेस के जले उपकरण, प्रोडक्शन ठप, करोड़ों का नुकसान

Related Stories

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.