Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant की गैस पाइपलाइन में आग से भारी तबाही, ब्लास्ट फर्नेस के जले उपकरण, प्रोडक्शन ठप, करोड़ों का नुकसान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant की गैस पाइपलाइन में आग से भारी तबाही, ब्लास्ट फर्नेस के जले उपकरण, प्रोडक्शन ठप, करोड़ों का नुकसान

Azmat ali 12/12/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant Fire Causes Heavy Losses Blast Furnace Equipment Gutted Production Halted

अचानक से उत्पादन ठप होने से टय्अर्स जल गए। गैस पाइपलाइन में आग, हॉट मेटल प्रोडक्शन और ट्यूअर्स को भारी नुकसान।

  • गुरुवार को ब्लास्ट फर्नेस 8 ने 9600 टन का प्रोडक्शन रिकॉर्ड बनाया था।
  • शुक्रवार को जश्न की खुमारी उतरी भी नहीं थी कि अचानक से प्रोडक्शन ही ठप हो गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई इस्पात संयंत्र में भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी है। पीबीएस 2 की कोक ओवन गैस पाइपलाइन में आग का सीधा असर ब्लास्ट फर्नेस 8 पर पड़ा। हॉट मेटल प्रोडक्शन की प्रक्रिया ही ठप हो गई।

अचानक से उत्पादन ठप होने से टय्अर्स जल गए। गैस पाइपलाइन में आग, हॉट मेटल प्रोडक्शन और ट्यूअर्स को लेकर भारी नुकसान हो गया है। करीब 4 घंटे तक दमकल कर्मियों की टीम मौके पर आग को नियंत्रित करती रही।

टर्बो जेनरेटर बिल्डिंग के सामने कोक ओवन की गैस पाइप लाइन में आग लगी। ईएमडी प्रबंधन ने आधारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया है। हादसे से खुद को अलग किया है।

कर्मचारियों का कहना है कि मेंटेनेंस का कार्य किया जाना था, जिसकी तैयारी की जा रही थी। तैयारी के दौरान ही अचानक से आग दिखी। मेंटेनेंस कार्य शुरू हुआ ही नहीं था। इस दावे में कितनी सच्चाई है, यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें: पूर्व IAS अधिकारी बने संन्यासी स्वामी निरलिप्तानंद सरस्वती ने सेल आरएसपी कार्मिकों को डूबो दिया गहन सोच में

बीएसपी में शुक्रवार दोपहर 12 बजे पॉवर एंड ब्लोइंग स्टेशन-पीबीएस 2 में भीषण आग लगी। इसी पीबीएस से ब्लास्ट फर्नेस 8 को गर्म हवा प्रेशर के साथ दी जाती है,जिससे हॉट मेटल प्रोडक्शन की प्रक्रिया पूरी होती है। गुरुवार को ब्लास्ट फर्नेस 8 ने 9600 टन का प्रोडक्शन रिकॉर्ड बनाया था। शुक्रवार को जश्न की खुमारी उतरी भी नहीं थी कि अचानक से प्रोडक्शन ही ठप हो गया।

ये खबर भी पढ़ें: इस्को स्टील प्लांट यूनियन चुनाव: मान्यता को लेकर 16 दिसंबर को अहम बैठक

दूसरी ओर ब्लास्ट फर्नेस के कार्मिकों का कहना है कि बगैर चिंगारी निकले गैस पाइपलाइन में आग लगना संभव नहीं है। ईएमडी की टीम मेंटेनेंस कार्य कर रही थी। करीब 4 बजे तक आग बुझाने के लिए मशक्कत की जा रही थी।

बता दें कि पीबीएस से गर्म हवा प्रेशर से फर्नेस में आती है। 200 डिग्री तापमान में आने वाली हवा को 1000 डिग्री करने के बाद फर्नेस में डाला जाता है। इसे आक्सीजन के रूप में इस्तेमाल करते हैं। फर्नेस के अंदर हवा में जो हॉट मेटल थे, वह नीचे आ गए।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, कोक ओवन में ठेका श्रमिक झुलसा

समय रहते इसे हीट नहीं किया गया तो फर्नेस ठंडा हो जाएगा। वैकल्पिक व्यवस्था करके उत्पादन को बहाल करने के लिए जद्दोजहद किया जा रहा है। इधर-पीबीएस में देर रात या सुबह तक स्थिति को सामान्य करने की बात कही जा रही है। कोक ओवन की गैस लाइन में आग से केबिल जली है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: बीएसपी यूनियन चुनाव में देरी, BAKS ने बिलासपुर हाईकोर्ट में दायर किया मुकदमा
Next: Amritsar-Kolkata Industrial Corridor: बोकारो स्टील प्लांट देगा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के लिए 750 एकड़ जमीन, पैसे पर फंसा पेंच

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.