Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: अनुसूचित जाति-जनजाति के श्रमवीरों को एससी-एसटी एसोसिएशन ने दी विदाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: अनुसूचित जाति-जनजाति के श्रमवीरों को एससी-एसटी एसोसिएशन ने दी विदाई

Azmat ali 06/05/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant SC-ST Association Bids Farewell to the Workers of Scheduled Castes and Tribes

राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दशरथ प्रसाद अहिरवार ने श्रमवीरों को सेवानिवृत्ति से प्राप्त होने वाली रकम के निवेश पर टिप्स दिए।

  • कोमल प्रसाद ने कहा-आज हमारा एसोसिएशन अपने कर्मचारियों तक पहुंच रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के श्रमवीरों के अप्रैल-2026 में सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। भिलाई इस्पात संयत्र एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त सम्मान समारोह का डॉ अम्बेडकर प्रेरणा स्थल सेक्टर-6 में आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि कोमल प्रसाद ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा एसोसिएशन अपने कर्मचारियों तक पहुंच रहा है, उनकी तकलीफ, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सुविधाओं पर बात कर रहा है। कर्मचारी एवं अधिकारीगण स्वतः से ही हमारे पदाधिकारियों से सम्पर्क कर अपनी समस्याए रख रहे हैं। यह हमारे एसोसिएशन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

जिन श्रमवीरों ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण 60 साल सयंत्र की सेवा करते हुए संयंत्र को 11 बार प्रधानमंत्री ट्राफी हासिल करने में अहम योगदान निभाये, आज वे पूर्णरूपेण स्वस्थ सेवानिवृत्त हो रहे हैं। हम आपको इस सेवानिवृत्त के अवसर पर सम्मान कर स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दशरथ प्रसाद अहिरवार ने श्रमवीरों को सेवानिवृत्ति पश्चात प्राप्त होने वाली रकम का सही निवेश सही जगह करने की सलाह दी।

कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के श्रमवीरों बलराम मुआर्य, इजीनियरिंग एसोसिएट, रमेश कुमार राउत, इजीनियरिंग एसोसिएट, का एसोसिएशन की ओर से पुष्पमाला, शॉल, श्रीफल, एसोसिएशन की पत्रिका नया सवेरा, यादगार शुभकामना पत्रक एवं मिठाई भेट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर हमारे श्रमवीरों की धर्म पत्नि का भी पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया। समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मंडावी, उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाल, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, शशांक प्रसाद, महासचिव विजय कुमार रात्रे, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार, संगठन सचिव परमेश्वर लाल कुर्रे, जोनल सचिव कालीदास बघेल, जीतेन्द्र भारती, संजय कुमार, कुंजलाल ठाकुर, यशवंत नेताम, उपकोध्यच नरेश चंद्र, कार्यकारिणी सदस्य धरमपाल राम, हेमंत आर्य, धनंजय मेश्राम, लेखराम घरेन्द्र, तथागत समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल साखरे, मेघनाथ जांगडे, बिसम्भर रात्रे, हेमचंद करें, रवीन्द्र ठाकुर, चंद्रकात नाग, सालिक राम ध्रुव चिमन लाल तारम, जगत राम रावटे, खोबाहरा राम कृशान, फगन राम सहित बड़ी संख्या में श्रमवीर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव विजय कुमार रात्रे एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारिणी सदस्य धनंजय मेश्राम ने किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला स्टील प्लांट ने अप्रैल में बनाया नया रिकॉर्ड, ये है बेस्ट प्रोडक्शन डिटेल
Next: Vizag Steel Plant सीआइएसएफ बजट 110 से कर रहा 55 करोड़, BSP टीम RINL में, SAIL में जुलाई से CISF संख्या हो सकती है आधी

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.