Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Vizag Steel Plant सीआइएसएफ बजट 110 से कर रहा 55 करोड़, BSP टीम RINL में, SAIL में जुलाई से CISF संख्या हो सकती है आधी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Vizag Steel Plant सीआइएसएफ बजट 110 से कर रहा 55 करोड़, BSP टीम RINL में, SAIL में जुलाई से CISF संख्या हो सकती है आधी

Azmat ali 06/05/2026 1 minute read
Vizag Steel Plant is Reducing CISF Budget From Rs 110 Crore to Rs 55 crore BSP Team in RINL CISF Manpower May be Halved from July

SAIL NEWS: सुरक्षा के लिए तैनात सीआइएसएफ जवानों की सैलरी, हथियार, वर्दी, मकान, मेडिकल सुविधा का खर्च सेल उठाती है।

  • जुलाई 2026 से SAIL CISF की तैनाती पर होने वाले खर्च का केवल 50% तक ही वहन करने की तैयारी में।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के खर्चे को कम करने का जुगाड़ हर तरफ से लगाया जा रहा है। सेल कारपोरेट आफिस से एक स्पेशल टीम भिलाई स्टील प्लांट में डटी हुई है।

बीएसपी के सीजीएम, जीएम संग कुछ अधिकारियों की टीम विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में है। वहां सीआइएसएफ (CISF) की संख्या और बजट को कैसे कम किया जा रहा है। इसका अध्ययन कर रही है। सेल भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में 1400 सीआइएसएफ जवान हैं।

दूसरी ओर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल-सीआइएसएफ मद में सालाना 110 करोड़ आरआइएनएल (RINL) खर्च करता है। इसको 55 करोड़ में लाया जा रहा है। इसी फॉर्मूले पर सेल बीएसपी की टीम वाइजैग स्टील प्लांट (Vizag Steel Plant) में स्टडी कर रही है। इसकी रिपोर्ट सेल कारपोरेट आफिस को सौंपी जाएगी। इसके बाद एक साथ सीआइएसएफ की संख्या को आधा करने का आदेश जारी कर दिया जाएगा।

SAIL की विभिन्न इकाइयों में CISF कर्मियों की तैनाती की गहन समीक्षा की जा रही है। इसका लक्ष्य कुल मिलाकर 50% की कमी लाना है। यह निर्णय लिया गया है कि जुलाई 2026 से, SAIL CISF की तैनाती पर होने वाले खर्च का केवल 50% तक ही वहन करेगा। इस संबंध में, MHA (भारत का गृह मंत्रालय) को एक औपचारिक सूचना भेजी जा सकती है।

सुरक्षा के लिए तैनात सीआइएसएफ जवानों की सैलरी, हथियार, वर्दी, मकान, मेडिकल सुविधा का खर्च सेल उठाती है। इधर, मैनपॉवर कम करने के आदेश के बाद सीआइएसएफ पर भी सबकी नजर टिक गई।

हर माह करीब डेढ़ लाख तक एक जवान पर खर्च

सेल कारपोरेट आफिस के मुताबिक एक सीआइएसएफ जवान पर करीब डेढ़ लाख रुपए महीने का खर्च आता है। सैलरी, मकान, मेडिकल सुविधा आदि के मद में कंपनी खर्च करती है। वहीं, आरआइएनएल को संभालने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार भी मदद कर रही है। आंध्र प्रदेश के प्रोटेक्शन फोर्स, स्टेट होम गार्ड को प्लांट में लगाने वाले हैं। करीब चार साल तक राज्य सरकार कोई पैसा भी नहीं लेगी।

आरआइएनएल में 110 करोड़ का बजट

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में 1100 सीआइएसएफ जवान हैं। इसका बजट 110 करोड़ का सालाना है। अब इस संख्या को 450 करोड़ करने वाले हैं। इसका खर्च 55 करोड़ रुपए आएगा। प्लांट के अंदर के विभागों में जहां-जहां सीआइएसएफ जवान तैनात हैं, वहां से हटाया जाएगा। स्टोर आदि को फोकस किया जा रहा है। आक्सीजन प्लांट, बिजली प्लांट आदि जगह पर सीआइएसएफ की ड्यूटी रहेगी, बाकी जगह हटा देंगे।

सिक्योरिटी के लिए ड्रोन की मदद भी

आरआइएनएल की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ड्रोन की मदद भी ली जाएगी। कंपनी ड्रोन खरीदेगी, ताकि मैदानी इलाकों पर नजर रखी जा सके। सेल के प्लांट की बात की जाए तो यहां प्राइवेट सिक्योरिटी या एक्स सर्विसमैन की सेवा लेने की बात सामने आ रही है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: अनुसूचित जाति-जनजाति के श्रमवीरों को एससी-एसटी एसोसिएशन ने दी विदाई
Next: Breaking News: SAIL में कर्मचारी से अधिकारी बनने की प्रक्रिया बदली, जूनियर मैनेजर प्रमोशन परीक्षा आवेदन की तारीख अब 15 मई

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.