Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • रिटायरमेंट से 15 दिन पहले बोकारो स्टील प्लांट में राजेंद्र की मौत, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

रिटायरमेंट से 15 दिन पहले बोकारो स्टील प्लांट में राजेंद्र की मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 18/12/2025 1 minute read
Rajendra Kumar Yadav Died at Bokaro Steel Plant 15 Days Before his Retirement Read Details

बीएसएल के मृत कर्मचारी के आश्रित को नियमानुसार 15 दिनों के अन्दर कंपनी में स्थायी नौकरी देने का पत्र प्रबंधन ने पत्नी को सौंपा।

  • सीआरएम 1-2 में राजेंद्र कुमार यादव कार्यरत थे।
  • 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होन वाले थे।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट के एक कर्मचारी की मौत न सबको सदमे में डाल दिया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 31 दिसंबर को रिटायरमेंट का समारोह होना था। घर में खुशियां आने वाली थी। लेकिन, मौत की खबर आई और अंतिम संस्कार किया।

सीआरएम 1-2 में राजेंद्र कुमार यादव कार्यरत थे। 31 दिसंबर को सेवानिवृत्ति थी। कार्य के दौरान ही वह गिर पड़े, जिसके कारण उनकी मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई। उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के लिए प्लांट मेडिकल में लाया गया, जहां की डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया।

यूनियन नेताओं ने सक्रियता दिखाई और प्लांट मेडिकल परिसर में उनके पार्थिक शरीर को रोक लिया था। प्रबंधक से बात कर उनके आश्रित को नियोजन पत्र दिलाया। स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद यादव का पार्थिक शरीर BGH के मरच्यूरी में रखा गया था।

ये खबर भी पढ़ें: BHILAI STEEL PLANT: रिटेंशन, निजीकरण पर विधायक देवेंद्र यादव ने पत्र लिखकर ट्रेड यूनियन, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से मांगा समर्थन

बीएसएल प्रबंधन की ओर से मृत राजेन्द्र कुमार यादव की पत्नी अनिता देवी को अनुकुंपा नियुक्ति का पत्र दिया गया है। बीएसएल के पत्र में उल्लेख किया गया है कि 16.12.2025 को बोकारो इस्पात संयंत्र में बीमार होने तत्पश्चात मृत्यु हो जाने पर गहरी संवेदना है।

स्व. राजेन्द्र कुमार यादव के निधन से हमने अपने परिवार का एक समर्पित एवं निष्ठावान सदस्य खो दिया है। कंपनी के प्रति उन्होंने जो समर्पित सेवाएँ दी हैं, मुझे तथा बोकारो इस्पात परिवार को उसकी याद बराबर बनी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें: प्रबंधन की कथनी और करनी में अंतर: हादसे, चोरी, एरियर, रिटेंशन पर कुछ भी पूछो,बीएसपी का एक ही जवाब-पता नहीं…

आपके पति के सभी रकमों का भुगतान शीघ्र ही कर दिया जाएगा। साथ ही आर्थिक सहायता के रूप में कंपनी अपनी कर्मचारी परिवार हितकारी योजना के तहत आपको आपके पति की स्वाभाविक सेवानिवृत्ति की तिथि तक, उनको प्राप्त अंतिम बेसिक एवं डीए के बराबर की राशि हर महीने उपलब्ध करा सकती है।

इसके लिए आपको अपने पति की भविष्य निधि तथा उपदान के बराबर की राशि कंपनी में जमा करनी होगी, जो कि उनकी स्वाभाविक सेवानिवृत्ति की तिथि के बाद आपको लौटा दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: INTUC चुनाव 4 जनवरी को: संजीवा रेड्डी ही रहेंगे अध्यक्ष, महासचिव संग 61 पदों पर चुनाव, वंश बहादुर-संजय साहू मैदान में

यदि आप किसी कारणवश उपरोक्त सुविधा लेने की इच्छुक नहीं हैं तो आपको या आपके द्वारा मनोनीत, आपके पति के आश्रितों में से किसी एक को, नियमानुसार 15 दिनों के अन्दर कंपनी में स्थायी नौकरी दे दी जाएगी। आप अपनी सुविधानुसार उपरोक्त दो में से किसी एक विकल्प का चयन कर अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए अधोहस्ताक्षरी के पास 15 दिनों के अन्दर आवेदन दें, ताकि आगे की कार्रवाई शीघ्र की जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: प्रतिबंधित एरिया में चोर बेखौफ, CISF निगरानी नाकाम, दो वाहन चोरी, FIR

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पिछले साल BSP कर्मचारी थे परेशान, अबकी BMS ने सर्दी में दिलाई गर्मी की याद
Next: Bhilai Steel Plant: रिसाली सेक्टर के आवास का प्लास्टर टूटकर गिरा, कर्मचारी के बेटे की बची जान

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.