Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BHILAI STEEL PLANT: रिटेंशन, निजीकरण पर विधायक देवेंद्र यादव ने पत्र लिखकर ट्रेड यूनियन, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से मांगा समर्थन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BHILAI STEEL PLANT: रिटेंशन, निजीकरण पर विधायक देवेंद्र यादव ने पत्र लिखकर ट्रेड यूनियन, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से मांगा समर्थन

Azmat ali 17/12/2025 1 minute read
BHILAI STEEL PLANT MLA Devendra Wrote a Letter Seeking Support from trade Unions Social and Business Organizations

विधायक देवेंद्र का कहना है कि बीएसपी भिलाई की शान है, भिलाई की पहचान है। ऐसे में बीएसपी प्रबंधन की कुछ नीतियां जन विरोधी है।

  • रिटेंशन स्कीम आवास के नए नियम को वापिस लेने, कार्मिकों के मिनिमम वेज,टाउनशिप मार्केट के लीज। 

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सेल बीएसपी प्रबंधन के जन विरोधी निर्णय के खिलाफ गांधी वादी तरीक़े से विरोध प्रदर्शन करेंगे। विधायक ने 20 दिसंबर और 21 दिसंबर को 2 दिवसीय उपवास रखेंगे।विधायक यादव सिविक सेंटर भिलाई चौक पर सुबह 10 बजे से हड़ताल पर बैठेंगे और 2 दिवसीय उपवास रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

भिलाई नगर विधायक ने सभी युनियन और व्यापारियों से सम​र्थन मांगा है। इसके लिए सभी मजदूर युनियन संघ को विधायक ने पत्र लिखा है। विधायक देवेंद्र का कहना है कि बीएसपी भिलाई की शान है, भिलाई की पहचान है। ऐसे में बीएसपी प्रबंधन की कुछ नीतियां जन विरोधी है। इसलिए अब सभी को एक जुट होना पड़ेगा। जो भी लोग भिलाई से है और बीएसपी से जुड़े है, उन सभी को एक जुट होकर समर्थन देने की मांग की है।

इंटक, सीटू, एटक, एक्टू, स्टील, ठेका श्रमिक यूनियन, भिलाई अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BAKS), HAMS, ऑफिसर्स एसोसिएशन,st/sc एम्पलाइज एसोसियेशन समेत सभी यूनियन और संगठनों से विधायक ने समर्थन मांगा है।

विधायक यादव का कहना है कि सेल – बीएसपी प्रबंधन बजट में कटौती कर कार्मिकों, ठेका श्रमिकों, सेवानिवृत्त और पूर्व कार्मिकों को दी जाने वाली शिक्षा,चिकित्सा और आवास जैसे अनिवार्य और महत्वपूर्ण सुविधाओं में कटौती कर रही है।

लीज और रिटेंशन स्कीम के तहत आबंटितों आवास की शर्तों में बदलाव कर किराए की दर मे मनमानी बढ़ोतरी की गई है, लीजधारियों को नोटिस जारी आवास खाली करने हेतु दबाव बनाया जा रहा है। संयंत्र में वर्षों से कार्यरत श्रमिकों की छंटनी किया जा रहा है। 20% छंटनी का लक्ष्य प्रबंधन ने रखा है। उनके हक का मिनिमम वेज नहीं दिया जा रहा है। संयंत्र को निजीकरण की ओर धकेल रहे हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL के Director Technical मनीष राज गुप्ता को अब RINL के CMD का अतिरिक्त चार्ज, DSP, BSL, BSP से रहा नाता
Next: बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में मजदूर जख्मी, हाथ फ्रैक्चर

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.