Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ESE Result 2025: छत्तीसगढ़ की साक्षी मुदलियार की ऑल इंडिया रैंक 28, रेलवे IRMS में चयन, BSP परिवार से है नाता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ESE Result 2025: छत्तीसगढ़ की साक्षी मुदलियार की ऑल इंडिया रैंक 28, रेलवे IRMS में चयन, BSP परिवार से है नाता

Azmat ali 19/12/2025 1 minute read
ESE Result 2025 Sakshi Mudaliar from Chhattisgarh Secures AIR 28, Selected in Railway IRMS, Daughter of former BSP Teacher

साक्षी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा DPS रिसाली, भिलाई से प्राप्त की तथा उच्च शिक्षा के लिए NIT रायपुर से अध्ययन किया।

  • उत्कृष्ट रैंक के साथ साक्षी को भारतीय रेलवेज़ में IRMS कैडर में नियुक्ति मिलेगी, जो देश की सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी सेवाओं में से एक है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व शिक्षक की बेटी ने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। इंजीनियरिंग सर्विसेज़ एग्ज़ामिनेशन (ESE) 2025 का अंतिम परिणाम घोषित हो गया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सिविल इंजीनियरिंग के कुल 202 अभ्यर्थियों ने सफलता दर्ज की। छत्तीसगढ़ की होनहार बेटी साक्षी मुदलियार ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 28 प्राप्त कर राज्य और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस उत्कृष्ट रैंक के साथ साक्षी को भारतीय रेलवेज़ में IRMS कैडर में नियुक्ति मिलेगी, जो देश की सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी सेवाओं में से एक है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: रिसाली सेक्टर के आवास का प्लास्टर टूटकर गिरा, कर्मचारी के बेटे की बची जान

वर्तमान पद और पूर्व उपलब्धि

साक्षी मुदलियार वर्तमान में मिनिस्ट्री ऑफ़ डिफ़ेंस में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर नागपुर स्थित आर्मी स्टेशन में कार्यरत हैं। इस पद पर उनका चयन ESE 2022 परीक्षा के माध्यम से हुआ था। ESE 2025 में मिली यह नई सफलता उनके निरंतर परिश्रम और उत्कृष्टता की सशक्त मिसाल है।

शैक्षणिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि

साक्षी एक सुदृढ़ शैक्षणिक वातावरण में पली-बढ़ीं हैं। उनके पिता वीएसटी रमन, भिलाई स्टील प्लांट के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-10 में गणित के वरिष्ठ व्याख्याता रह चुके हैं। माता आशा मुदलियार, वर्तमान में राजनांदगांव ज़िले के खैरझिटी स्थित उच्चतर माध्यमिक शाला में प्राचार्या हैं। बड़ी बहन डॉ. ऋचा IIT कानपुर से पीएच.डी. उपाधि प्राप्त विदुषी हैं।

ये खबर भी पढ़ें: रिटायरमेंट से 15 दिन पहले बोकारो स्टील प्लांट में राजेंद्र की मौत, पढ़ें डिटेल

साक्षी मुदलियार की शैक्षणिक यात्रा

साक्षी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा DPS रिसाली, भिलाई से प्राप्त की तथा उच्च शिक्षा के लिए NIT रायपुर से अध्ययन किया। आरंभ से ही उनकी अकादमिक पृष्ठभूमि मजबूत रही है, जिसका प्रतिफल आज राष्ट्रीय स्तर की इस सफलता के रूप में सामने आया है।

ये खबर भी पढ़ें: प्रबंधन की कथनी और करनी में अंतर: हादसे, चोरी, एरियर, रिटेंशन पर कुछ भी पूछो,बीएसपी का एक ही जवाब-पता नहीं…

प्रेरणा का स्रोत

साक्षी मुदलियार की उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि छत्तीसगढ़ के असंख्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। अनुशासन, निरंतर अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण—यही उनकी सफलता के मूल मंत्र रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: प्रतिबंधित एरिया में चोर बेखौफ, CISF निगरानी नाकाम, दो वाहन चोरी, FIR

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चेम्बर गौरव दिवस: वित्तमंत्री ओपी चौधरी बताएंगे व्यापार से समृद्धि का मार्ग, सोलर एक्सपो, मेगा हेल्थ कैंप संग लगेंगे कई स्टाल्स
Next: QCFI राष्ट्रीय क्वालिटी कॉन्सेप्ट सम्मेलन 2025 का मेगा इवेंट नोएडा में, 700 उद्योग से 12,000 प्रतिभागी

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.