Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SRU भिलाई ने रचा इतिहास, NCQC 2025 में सेफ्टी सर्कल टीमों को मिला सर्वोच्च ‘पार एक्सीलेंस’ अवॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SRU भिलाई ने रचा इतिहास, NCQC 2025 में सेफ्टी सर्कल टीमों को मिला सर्वोच्च ‘पार एक्सीलेंस’ अवॉर्ड

Azmat ali 21/12/2025 1 minute read
SRU Bhilai creates History Safety Circle Teams Receive Highest Par Excellence Award at NCQC 2025

पहली ही एंट्री में इतिहास रच गया SRU भिलाई। सीजीएम विशाल शुक्ला के मार्ग दर्शन में टीम ने नोएडा में जीता अवॉर्ड।

  • SRU भिलाई की इन सेफ्टी सर्कल टीमों की यह सफलता न केवल संस्थान बल्कि पूरे भिलाई के लिए प्रेरणास्रोत है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। SRU भिलाई के कार्मिकों की टीम ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भिलाई से गई दो इंटीग्रेटेड सेफ्टी सर्कल टीमों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का लोहा मनवाया है। टीम सेफेक्स (Safex) और टीम सुरक्षा शक्ति (Suraksha Shakti) को 39वें नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स (NCQC) में ‘पार एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित आयोजन नोएडा में आयोजित हुआ।

टीम सेफेक्स के फैसिलिटेटर शुभम के. मिश्रा और टीम सुरक्षा शक्ति के फैसिलिटेटर अरुण बरकुल के नेतृत्व में दोनों टीमों ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। खास बात यह रही कि NCQC में दोनों टीमों की यह पहली ही भागीदारी थी और पहले ही प्रयास में सर्वोच्च श्रेणी का पुरस्कार जीतना SRU भिलाई के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।

दोनों टीमों की ओर से CGM विशाल शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया गया। टीम सदस्यों ने कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुति का अवसर देने के कारण ही यह सफलता संभव हो पाई।

क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया (QCFI) में ‘पार एक्सीलेंस’ को सबसे ऊँचा पुरस्कार स्तर माना जाता है, जो गोल्ड अवॉर्ड से भी ऊपर है। यह सम्मान केस स्टडी और प्रस्तुतिकरण के दौरान प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाता है।

QCFI पुरस्कार श्रेणियां

Par Excellence – 75% या उससे अधिक अंक
Excellent
Distinguished
Meritorious

SRU भिलाई की इन सेफ्टी सर्कल टीमों की यह सफलता न केवल संस्थान बल्कि पूरे भिलाई के लिए प्रेरणास्रोत है, जो गुणवत्ता, सुरक्षा और नवाचार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एफएसएनएल KONOIKE टेनिस टूर्नामेंट 2025 के फाइनल में भिलाई के खिलाड़ियों का जलवा, पढ़ें रिजल्ट
Next: भिलाई स्टील प्लांट की समर्थ क्वालिटी सर्कल टीम ने NCQC 2025 में जीता पार एक्सीलेंस पुरस्कार

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.