Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: बीएसएल को मैकेनिकल डिकैंटर स्लज चार्जिंग सिस्टम की सौगात, अब होगी भारी बचत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: बीएसएल को मैकेनिकल डिकैंटर स्लज चार्जिंग सिस्टम की सौगात, अब होगी भारी बचत

Azmat ali 22/12/2025 1 minute read
Bokaro Steel Plant BSL Gets Mechanical Decanter Sludge Charging system Huge Savings Now

अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन एवं अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन्स) अनुप कुमार दत्त द्वारा उद्घाटन किया गया।

  • यह अत्याधुनिक प्रणाली सर्कुलर इकॉनमी एवं वेस्ट-टू-वेल्थ की अवधारणा का प्रभावशाली उदाहरण है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट ने सतत अपशिष्ट प्रबंधन एवं परिचालन उत्कृष्टता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स विभाग के वाई-21 टेल एंड पर नवनिर्मित मेकेनिकल डिकैंटर स्लज चार्जिंग सिस्टम लगाया गया है।

इसका का उद्घाटन अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन एवं अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन्स) अनुप कुमार दत्त द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (सीओ & सीसी) श्री भास्कर प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह अत्याधुनिक प्रणाली सर्कुलर इकॉनमी एवं वेस्ट-टू-वेल्थ की अवधारणा का प्रभावशाली उदाहरण है। इसके माध्यम से पूर्व में सुरक्षित लैंडफिल में निस्तारित किए जाने वाले खतरनाक टार डिकैंटर स्लज को अब सुरक्षित, नियंत्रित एवं वैज्ञानिक पद्धति से कोक निर्माण प्रक्रिया में कोयला मिश्रण के रूप में पुनः उपयोग में लाया जा रहा है।

इस पहल से न केवल वर्जिन कोयले पर निर्भरता में कमी आएगी, बल्कि लैंडफिल निस्तारण की आवश्यकता भी समाप्त हो जाएगी। इस प्रणाली के क्रियान्वयन से मिट्टी प्रदूषण, स्लज परिवहन से होने वाले उत्सर्जन तथा असुरक्षित मैनुअल हैंडलिंग जैसे पर्यावरणीय एवं व्यावसायिक जोखिमों में उल्लेखनीय कमी आएगी।

पूर्णतः यांत्रिक एवं इन-हाउस अभिकल्पित यह प्रणाली परिचालन दक्षता में वृद्धि, कार्यस्थल सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा प्रक्रिया गवर्नेंस को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी, साथ ही इसके माध्यम से महत्वपूर्ण लागत बचत भी सुनिश्चित होगी।

कोयले की खपत में कमी तथा स्लज परिवहन के उन्मूलन से कार्बन फुटप्रिंट में कमी आएगी, जिससे भविष्य में कार्बन क्रेडिट अर्जन की संभावनाएं भी सृजित होगी।

समग्र रूप से यह परियोजना पर्यावरण, सामाजिक एवं शासन (ईएसजी) सिद्धांतों के प्रति बीएसएल की प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षित कार्यस्थल के माध्यम से सामाजिक उत्तरदायित्व तथा सतत अनुपालन-आधारित एवं आर्थिक रूप से व्यवहार्य अपशिष्ट प्रबंधन को प्राथमिकता दी गई है।

इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने इस अभिनव एवं सराहनीय पहल के लिए परियोजना से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी इस प्रकार की नवाचारी एवं पर्यावरण-अनुकूल परियोजनाओं को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP DIC, ED की ढिलाई, खामियाजा भुगतेगा BHILAI, विधायक देवेंद्र यादव बोले-मैं मर जाऊं तो…
Next: Bhilai Steel Plant: विधायक देवेंद्र यादव की सेहत और खराब, बढ़ी मुसीबत, उपवास स्थल पर ही नहाना-धोना

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.