Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • विधायक देवेंद्र यादव की जान अब खतरे में, यूरिन में कीटोन बढ़ा, डाक्टरों ने हाथ जोड़कर कहा-चलिए अस्पताल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

विधायक देवेंद्र यादव की जान अब खतरे में, यूरिन में कीटोन बढ़ा, डाक्टरों ने हाथ जोड़कर कहा-चलिए अस्पताल

Azmat ali 23/12/2025 1 minute read
MLA Devendra Yadav Life is Now in Danger with Increased ketone Levels in his Urine and Doctors Urge Him to go to the Hospital

भिलाई स्टील प्लांट के निजीकरण, रिटेंशन स्कीम, लीज, सेक्टर 9 हॉस्पिटल, स्कूल, मैत्रीबाग को बचाने की लड़ाई। विधायक देवेंद्र यादव का उपवास जारी।

  • लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय सुपेला से डाक्टरों की टीम सिविक सेंटर स्थित उपवास स्थल पर पहुंची।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। विधायक देवेंद्र यादव की जान खतरे में आ गई है। लगातार 4 दिन से उपवास पर बैठे विधायक का मेडिकल चेकअप हो गया है। डाक्टरों की टीम ने विधायक के सामने हाथ जोड़कर कहा-विधायक जी जूस पी लीजिए।

मेडिकल रिपोर्ट अच्छी नहीं है। अब जान खतरे में पड़ती जा रही है। लगातार सेहत गिरती जा रही है। यूरिन में कीटोन बढ़ता जा रहा है। अभी तत्काल अस्पताल आपको चलना होगा। अस्पताल में भर्ती होकर सेहत को संभाला जा सकता है।

लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय सुपेला से डाक्टरों की टीम सिविक सेंटर स्थित उपवास स्थल पर पहुंची। डाक्टर श्रेयांश श्रीवास्तव के साथ करीब आधा दर्जन मेडिकल स्टाफ ने बारी-बारी से उपवास पर बैठे तीन लोगों का मेडिकल चेकअप किया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: विधायक देवेंद्र यादव की सेहत और खराब, बढ़ी मुसीबत, उपवास स्थल पर ही नहाना-धोना

विधायक के साथ पार्षद लाल चंद वर्मा, जग्गा का मेडिकल चेकअप किया गया है। डाक्टरों ने कहा-कीटोन बनना शुरू हो गया है। यह सेहत के ठीक नहीं है। खतरा तेजी से गहराता जा रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक विधायक देवेंद्र यादव का पल्स 92, बीपी बायां हाथ में 148/92, दायें हाथ में 152/96 और शुगर 87 दर्ज किया गया है। विधायक समेत दो अन्य लोगों को तत्काल उपवास खत्म करने और अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP DIC, ED की ढिलाई, खामियाजा भुगतेगा BHILAI, विधायक देवेंद्र यादव बोले-मैं मर जाऊं तो…

सेल के भिलाई स्टील प्लांट के निजीकरण, रिटेंशन स्कीम, लीज, सेक्टर 9 हॉस्पिटल, स्कूल, मैत्रीबाग को लेकर विधायक देवेंद्र यादव 20 दिसंबर से उपवास पर बैठे हैं। बीएसपी प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से वार्ता की कोशिश की गई थी।

लेकिन, डायरेक्टर इंचार्ज से मुलाकात न होने की वजह से उपवास को बढ़ाया गया है। बीएसपी प्रबंधन पर दबाव है कि वह कर्मचारियों, शहरवासियों और अधिकारियों के लिए उठाई जा रही आवाज पर सुनवाई करे।

ये खबर भी पढ़ें: विधायक देवेंद्र यादव का उपवास, भिलाई स्टील प्लांट के लिए जगी आस, ये जंग है खास, मोदी सरकार पर भड़ास

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: विधायक देवेंद्र यादव की सेहत और खराब, बढ़ी मुसीबत, उपवास स्थल पर ही नहाना-धोना
Next: BHILAI नहीं बिकने देंगे: चिंगारी पहुंची प्रदेश भर में, पीएम मोदी, सीएम, SAIL BSP प्रबंधन का 24 को जलेगा पुतला, Twitter ट्रेंड पर विधायक देवेंद्र यादव

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.