Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP में 20% ठेका श्रमिकों की कटौती तत्काल करें बंद, इंटक की मांग सभी गेट से विभाग तक चलाएं इलेक्ट्रिक बसें
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में 20% ठेका श्रमिकों की कटौती तत्काल करें बंद, इंटक की मांग सभी गेट से विभाग तक चलाएं इलेक्ट्रिक बसें

Azmat ali 25/12/2025 1 minute read
BSP Contract Labor Reduction Should be Stopped Immediately INTUC Demands Electric Buses Run from all Gates to the Department

भिलाई इस्पात संयंत्र के मेन गेट, बोरिया गेट, खुर्सीपार गेट, मरौदा गेट एवं जोरातराई गेट से सभी विभागों तक इलेक्ट्रिक बस चलाएं।

  • संयंत्र के गेटों पर स्थित मोटरसाइकिल स्टैंड से आयेदिन वाहन चोरी हो रहे। श्रमिकों को भारी आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी हो रही।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन (इंटक) की कार्यकारिणी की बैठक सेक्टर 4 स्थित यूनियन कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा कार्य संचालन हेतु ठेका कार्यों में की जा रही 20 प्रतिशत ठेका श्रमिकों की कटौती पर गंभीर चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि इस कटौती से बड़ी संख्या में ठेका श्रमिक बेरोजगार हो रहे हैं, जिससे उनके परिवारों को भारी आर्थिक व सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शेष बचे श्रमिकों पर कार्य का अत्यधिक दबाव बढ़ गया है, जिसके कारण वे मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसका प्रतिकूल प्रभाव संयंत्र के उत्पादन एवं रखरखाव कार्यों पर भी पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: JLN सेक्टर 9 अस्पताल के डॉ. त्रिनाथ दाश फेलोशिप ऑफ द इंडियन चेस्ट सोसाइटी से सम्मानित

इंटक ने भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन से 20 प्रतिशत ठेका श्रमिकों की कटौती को तत्काल बंद करने की मांग की है। कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि यह कटौती वापस नहीं ली जाती है, तो यूनियन आंदोलन व प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।

ठेका श्रमिकों के लिए इलेक्ट्रिक बस चलाने की मांग

बैठक में यह भी कहा गया कि भिलाई इस्पात संयंत्र के उत्पादन एवं रखरखाव में लगभग 80 प्रतिशत योगदान ठेका श्रमिकों का है, लेकिन संयंत्र के अंदर सभी ठेका श्रमिकों को मोटरसाइकिल ले जाने की अनुमति नहीं है। अधिकांश श्रमिक अपनी मोटरसाइकिल गेट पर खड़ी कर पैदल ही कार्यस्थल तक जाते हैं, जिससे समय की बर्बादी होती है और जल्दबाजी में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के 8 कर्मचारियों को DIC-ED से मिला Best Employee of the Month Award

इंटक ने मांग की है कि भिलाई इस्पात संयंत्र के मेन गेट, बोरिया गेट, खुर्सीपार गेट, मरौदा गेट एवं जोरातराई गेट से सभी विभागों तक शिफ्ट अनुसार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाए, ताकि श्रमिक समय पर सुरक्षित रूप से अपने कार्यस्थल तक पहुंच सकें।

मोटरसाइकिल स्टैंड में सुरक्षा व्यवस्था की मांग

बैठक में यह मुद्दा भी उठाया गया कि संयंत्र के गेटों पर स्थित मोटरसाइकिल स्टैंड से आए दिन वाहन चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे श्रमिकों को भारी आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन ने सभी गेटों के मोटरसाइकिल स्टैंड में निजी सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके।

ये खबर भी पढ़ें: प्रिय रंजन ने संभाला बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी का पदभार

इस संबंध में यूनियन अध्यक्ष संजय साहू ने बताया कि उपरोक्त सभी मांगों को लेकर बीएसपी प्रबंधन को पत्र लिखा जा चुका है और प्रबंधन से चर्चा की जाएगी। यदि प्रबंधन द्वारा उचित निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन एवं प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंह सारवा, आर. दिनेश, गुरुदेव साहू, मनोहर लाल, रिकी राम साहू, संतोष ठाकुर, कान्हा राम, देवेंद्र कुमार, कुलेश्वर, दमन लाल, कामता प्रसाद, बलराम वर्मा, यशवंत कुमार, सुरेश दास टंडन सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: BHILAI नहीं बिकने देंगे: BSP ने कुछ मांग मानी, कुछ टाली, सेक्टर 9 हॉस्पिटल नहीं बिकेगा, मैत्रीबाग राज्य सरकार को, आंदोलन जारी…

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट के 8 कर्मचारियों को DIC-ED से मिला Best Employee of the Month Award
Next: Bhilai Steel Plant: भड़का गुस्सा, प्रदेश भर में फूंक दिया मोदी, CM साय, अडानी, SAIL BSP प्रबंधन का पुतला

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.