Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • प्रिय रंजन ने संभाला बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी का पदभार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

प्रिय रंजन ने संभाला बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी का पदभार

Azmat ali 25/12/2025 1 minute read
Priya Ranjan Took Over as Director-in-Charge of Bokaro Steel Plant

BSOA काउंसिल सदस्यों ने नए डीआइसी से मुलाकात की। नए दायित्व के लिए बधाई दी। महासचिव अजय पांडेय ने उम्मीदें जताई।

  • प्रिय रंजन ने 24 दिसंबर 2025 को बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी का पदभार ग्रहण कर लिया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बीएसएल के नए डायरेक्टर इंचार्ज ने कामकाज संभाल लिया है। राउरकेला स्टील प्लांट के डीआइसी आलोक वर्मा के पास कार्यवाहक डीआइसी की जिम्मेदारी थी। BSOA काउंसिल सदस्यों ने नए डीआइसी से मुलाकात की। नए दायित्व के लिए बधाई दी। महासचिव अजय पांडेय ने कहा-बोकारो स्टील प्लांट को उच्च शिखर पर ले जाने में हर पग पर साथ देने का वादा किया। एक कुशल नेतृत्व मिलने पर बोकारो परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने 22 अगस्त 2025 को इस पद के लिए प्रिय रंजन के नाम की अनुशंसा की थी। पदभार ग्रहण करने से पूर्व वे बोकारो स्टील प्लांट में अधिशासी निदेशक (संकार्य) के रूप में कार्यरत थे। एक अनुभवी टेक्नोक्रेट एवं दक्ष प्रशासक के रूप में, रंजन सेल में तीन दशकों से अधिक के अनुभव के साथ तकनीकी विशेषज्ञता और प्रबंधकीय दक्षता का उत्कृष्ट संयोजन हैं।

बी.टेक (मेटलर्जी) एवं प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा धारक रंजन ने अपने करियर की शुरुआत 24 सितंबर 1994 को इस्को स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप में प्रबंध प्रशिक्षु (तकनीकी) के रूप में की थी। लगभग तेईस वर्षों तक इस्को में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने के पश्चात, अक्टूबर 2017 में उनका स्थानांतरण सेल के कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली हुआ, जहाँ उन्होंने चेयरमैन सचिवालय में विविध भूमिकाओं में योगदान दिया।

15 नवंबर 2024 को अधिशासी निदेशक के पद पर पदोन्नति के साथ उन्हें अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन) का दायित्व सौंपा गया। लोक उद्यम चयन बोर्ड द्वारा अनुशंसा के पश्चात 26 अगस्त 2025 को उनका स्थानांतरण बोकारो स्टील प्लांट में अधिशासी निदेशक (संकार्य) के रूप में किया गया। अब 24 दिसंबर 2025 को निदेशक प्रभारी का पदभार ग्रहण करने के साथ ही वे बीएसएल के संचालन, विकास एवं रणनीतिक दिशा का नेतृत्व करेंगे।

प्रिय रंजन न केवल एक उत्कृष्ट टेक्नोक्रेट हैं, बल्कि एक दूरदर्शी एवं प्रभावी प्रशासक भी हैं। उनके नेतृत्व में बोकारो स्टील प्लांट आने वाले वर्षों में नई ऊँचाइयों को छूने के लिए तत्पर है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSOA अध्यक्ष एके सिंह बोले-नए डायरेक्टर इंचार्ज का कार्यकाल होगा ऐतिहासिक
Next: JLN सेक्टर 9 अस्पताल के डॉ. त्रिनाथ दाश फेलोशिप ऑफ द इंडियन चेस्ट सोसाइटी से सम्मानित

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.