Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL कर्मचारियों को नहीं मिलेगा बकाया एरियर, सभी प्लांट-खदान में 12 फरवरी को हड़ताल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कर्मचारियों को नहीं मिलेगा बकाया एरियर, सभी प्लांट-खदान में 12 फरवरी को हड़ताल

Azmat ali 27/12/2025 1 minute read
SAIL Employees will Not Get Their Pending Arrears will go on Strike on February 12

INTUC, AITUC, HMS, CITU, AIUTUC, TUCC,SEWA, AICCTU, LPF, UTUC ने हड़ताल का समर्थन किया है। देशभर में अन्य मुद्दे पर भी हड़ताल।

  • INTUC, AITUC, HMS, CITU, AIUTUC, TUCC,SEWA, AICCTU, LPF, UTUC ने हड़ताल का समर्थन किया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों के बकाया एरियर आदि मुद्दों को लेकर 12 फरवरी को सभी प्लांट और खदान में हड़ताल होने जा रही है। संयुक्त यूनियन की ओर से इसकी पुष्टि कर दी गई है।

सेल प्रबंधन एनजेसीएस सब-कमेटी मीटिंग में स्पष्ट रूप से बोल चुकी है कि एरियर पाने का हक कर्मचारियों का नहीं है। अगले वेतन समझौते की तैयारी कीजिए। इसलिए ट्रेड यूनियन नेता भड़के हुए हैं। पीएम मोदी और सेल प्रबंधन की नीतियों से खासा नाराजगी है।

देशभर में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की ओर से हड़ताल बुलाई गई है। इसमें सेल के भिलाई, बोकारो, राउरकेला, दुर्गापुर, इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर, सेलम, विश्वेश्वरैया स्टील प्लांट, बीएसपी ग्रुप ऑफ माइंस, झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस, राउरकेला ग्रुप ऑफ माइंस, विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में हड़ताल होगी। INTUC, AITUC, HMS, CITU, AIUTUC, TUCC,SEWA, AICCTU, LPF, UTUC ने हड़ताल का समर्थन किया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: भड़का गुस्सा, प्रदेश भर में फूंक दिया मोदी, CM साय, अडानी, SAIL BSP प्रबंधन का पुतला

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (CTUs) और सेक्टोरल फेडरेशनों/एसोसिएशनों की बैठक के बाद आगे की रूपरेखा तय की गई है। एसडब्ल्यूएफआई के राष्ट्रीय महासचिव व एनजेसीएस सदस्य ललित मोहन मिश्र के मुताबिक सेल के सभी प्लांट के कर्मचारी एकजुट हो जाएं। हक लेने का वक्त है। अगर, बकाया एरियर के लिए कर्मचारी खड़े नहीं हुए तो मोदी सरकार सबकुछ खत्म कर देगी।

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (CTUs) और सेक्टोरल फेडरेशनों/एसोसिएशनों के संयुक्त मंच दमनकारी श्रम संहिताओं तथा केंद्र सरकार द्वारा जनता के अधिकारों और हकों पर किए जा रहे बहु-आयामी हमलों के खिलाफ 12 फरवरी 2026 को सामान्य हड़ताल का आह्वान करने का संकल्प लिया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL में बदल गए रिपोर्टिंग हेड, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, डायरेक्टर कमर्शियल, DIC सीआर महापात्रा, आलोक वर्मा का बढ़ा पॉवर

हड़ताल की तिथि को 9 जनवरी 2026 को HKS भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय श्रमिक सम्मेलन में औपचारिक रूप से अनुमोदित किया जाएगा।

इस मुद्दे पर देशभर में हड़ताल होने जा रही

• महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा)।
• बीमा क्षेत्र में 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI)।
• केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों में “विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025” पेश किया है, हालांकि इसे इस सत्र में पारित नहीं किया जा सका।
• सरकार ने ड्राफ्ट बीज विधेयक और ड्राफ्ट विद्युत (संशोधन) विधेयक, 2025 जारी किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: महंगाई की पटरी पर दौड़ी ट्रेनें! मोदी सरकार का रेल यात्रियों को नया झटका, सफर महंगा

• पर्यावरणीय संकट, दिल्ली-एनसीआर में असहनीय प्रदूषण, सर्वोच्च न्यायालय के उस खतरनाक आदेश पर गंभीर चिंता व्यक्त की, जो अरावली पहाड़ियों के लगभग 90% हिस्से के विनाश की अनुमति देता है-जबकि ये पहाड़ियाँ थार मरुस्थल के विस्तार से उत्तरी भारत की रक्षक रही हैं।

श्रम संहिताओं को अधिसूचित कर दिया गया है, और सरकार अपने समस्त संस्थागत तंत्र, मीडिया और सार्वजनिक क्षेत्र के प्रबंधन का उपयोग कर इन संहिताओं के पक्ष में सकारात्मक सहमति बनाने की कोशिश कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Sector 1-9 Hospital: कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, कैंसर विभाग का निजीकरण, पर कर्मचारियों-अधिकारियों, घरवालों का इलाज होगा फ्री

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की बैठक ने 12 फरवरी 2026 को “एक दिवसीय हड़ताल” आयोजित कर मोदी सरकार को कड़ा संदेश देने का निर्णय लिया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई इस्पात संयंत्र: पेटी ठेकेदारों को वेंडर बनाकर दीजिए ठेका, संवरेगी कैंटीन, गुणवत्ता और लागत होगी कम
Next: SAIL BSL: बोकारो स्टील प्लांट में सेल शाबाश स्कीम, 163 कर्मचारी घर ले गए गिफ्ट, पत्नी-बच्चे बने गवाह

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.