Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • निर्वाचित इंटक महासचिव संजय साहू का निशाना अब यूनियन चुनाव, बकाया एरियर पर, पढ़ें क्या-क्या बोले…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

निर्वाचित इंटक महासचिव संजय साहू का निशाना अब यूनियन चुनाव, बकाया एरियर पर, पढ़ें क्या-क्या बोले…

Azmat ali 05/01/2026 1 minute read
Elected General Secretary Sanjay Sahu now Targets Union Elections and Pending Arrears Read What he Said

इंटक चुनाव में जीतने वाले कई पदाधिकारी कोक ओवन से हैं। एनजेसीएस सदस्य वंश बहादुर सिंह 13 वोट से हारे। कार्यालय में आतिशबाजी हुई।

  • स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक के महासचिव बने संजय कुमार साहू।
  • रिजल्ट घोषित होने के बाद पदाधिकारी संजय साहू के घर पहुंचे। जहां संजय साहू की आरती उनकी पत्नी ने उतारी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक का त्रैवार्षिक चुनाव वर्ष 2026-29 के लिए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर डॉ. जी. संजीव रेड्डी निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि महासचिव पद पर संजय कुमार साहू ने पूर्व महासचिव वंश बहादुर सिंह को 13 मतों के अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त की।

चुनाव में कुल 216 प्रतिनिधियों में से 209 प्रतिनिधियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इससे पूर्व चुनावी प्रक्रिया में 216 प्रतिनिधि तथा 86 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। रिजल्ट घोषित होते ही एक तस्वीर सामने आई, जिसमें महत्वपूर्ण पदों पर जीतने वाले पदाधिकारी कोक ओवन से नजर आए। संजय साहू, रेशम राठौर, जीआर सुमन आदि कोक ओवन से ही आते हैं।

महासचिव पद पर संजय कुमार साहू के निर्वाचित होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीव रेड्डी, राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सहित सेल के विभिन्न संयंत्रों से इंटक नेताओं ने फोन कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रिजल्ट घोषित होने के बाद पदाधिकारी संजय साहू के घर पहुंचे। जहां संजय साहू की आरती उनकी पत्नी ने उतारी। जीत का तिलक लगाया।

महासचिव संजय कुमार साहू ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों के वेतन समझौते से जुड़े लंबित मुद्दों, 39 माह के एरियर तथा कर्मवीरों के अधिकारों, हितों और सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए यूनियन निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

वहीं, बीएसपी मान्यता प्राप्त यूनियन चुनाव के लिए भी इंटक सहमति पत्र सौंपेगे। पूर्व कमेटी की ओर से सहमति नहीं दी गई थी। संजय साहू ने सूचनाजी.कॉम से बातचीत के दौरान कहा-यूनियन चुनाव कर्मचारियों का अधिकार है। इस अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है।

पूर्व की कमेटी के फैसलों और विवाद पर चर्चा मैं नहीं करने वाला। जो चुनाव जीत गए और जो हार गए हैं। सबको एक साथ लेकर चलना मेरी जिम्मेदारी है। चुनाव खत्म हो चुका है। इसलिए संगठन हित में अब सबको एकजुट होकर काम करना है, ताकि इंटक की पहचान को बरकार रखा जाए।

जानिए विजयी पदाधिकारियों के नाम

अतिरिक्त महासचिव: शिव शंकर सिंह
कार्यकारी अध्यक्ष (2): पूरन वर्मा, जी. आर. सुमन
वरिष्ठ उपाध्यक्ष (4): अजय कुमार मार्टिन, गिरीराज देशमुख, सच्चिदानंद पाण्डेय, तुरिंदर सिंह
उपाध्यक्ष: सुरेश श्यामकुंवर, कौशलेन्द्र सिंह, अर्जुन कुमार, विश्वनाथ सिंह साहू, रमाशंकर सिंह, जे. के. सूर्यवंशी, रामजीत सिन्हा, मानिक राम जनेन्द्र
कोषाध्यक्ष: विजय विश्वकर्मा
सहायक कोषाध्यक्ष: जयराम ध्रुव


उप महासचिव (8): रेशम लाल राठौर, के. रमन मूर्ति, ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय, श्याम बहादुर सिंह, सी. पी. वर्मा, ताम्रध्वज सिन्हा, गुरुदेव साहू, राज कुमार
वरिष्ठ सचिव (6): डी. पी. खरे, राम मूर्ति, मलय कुमार बनर्जी, गणेश कुमार सोनी, रवि शंकर, गोविन्द राम राठौर
सचिव (28): अजीत मोहन सोनी, अशोक कुमार चन्द्राकर, अनिल कुमार पारखे, अजय कुमार साहू, ए. डी. राव, भावेश कुमार बारीक, भवानी लाल देवांगन, बेलदास तांडी, जे. बेन्जामिन, के. डी. कुरैशी, लक्ष्मीनारायण जायसवाल, ललित कुमार साव, मनोज कुमार कुलदीप, महेश कुमार साहू, नरेश कुमार वर्मा, नरेन्द्र सिंह भागर, प्रेमनाथ, राजकुमार, राजेश सिसोदिया, रॉबिन्सन, एस. पी. सिंह, श्रवण पाण्डेय, एस. जी. चौहान, सुनील सहारिया, संतोष कुमार ठाकुर, सरोज राठौर, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, विसेंट परेरा

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL News: 2024 से बेहतर रहा दिसंबर 2025, स्टील प्रोडक्ट बिक्री में 37% की छलांग
Next: BSL News: यूनियन नेताओं संग बैठे डायरेक्टर इंचार्ज-ईडी, प्लांट, टाउनशिप, बीजीएच, सेफ्टी पर खुलकर बात

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.