Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र: न्यू प्लेट मिल के कर्मचारी-अधिकारी ‘सेल शाबाश योजना’ से सम्मानित
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र: न्यू प्लेट मिल के कर्मचारी-अधिकारी ‘सेल शाबाश योजना’ से सम्मानित

Azmat ali 07/01/2026 1 minute read
New Plate Mill Employees and Officers of SAIL Rourkela Steel Plant Honored with SAIL Shabash Yojana

न्यू प्लेट मिल व उससे संबद्ध विभागों के 28 कर्मचारियों एवं अधिकारियों को योजना की दोनों श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए।

  • आरएसपी के कर्मचारियों की निष्ठा, प्रतिबद्धता और टीम भावना की सराहना की गई।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल (SAIL) के राउरकेला इस्पात संयंत्र के न्यू प्लेट मिल (NPM) विभाग के कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और समर्पण के लिए ‘सेल शाबाश योजना’ के अंतर्गत सम्मानित किया गया। इस अवसर पर न्यू प्लेट मिल विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह की अध्यक्षता आर. के. मुदुली, मुख्य महाप्रबंधक (एनपीएम, एसपीपी एवं डिजिटलाइजेशन) ने की। उन्होंने न्यू प्लेट मिल एवं उससे संबद्ध विभागों के 28 कर्मचारियों एवं अधिकारियों को योजना की दोनों श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए।

कार्यक्रम में एन. मोहापात्रा, महाप्रबंधक (ऑपरेशन), एस. सुधाकर, महाप्रबंधक (मैकेनिकल), एन. आर. हालदार, महाप्रबंधक (ऑपरेशन) तथा अमित रावत, उप महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को बधाई देते हुए श्री मुदुली ने उनकी निष्ठा, प्रतिबद्धता और टीम भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर विकास, आपसी सहयोग और उत्कृष्टता अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को उच्च प्रदर्शन मानकों की दिशा में लगातार प्रयासरत रहने और संयंत्र की सफलता में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

जिन महत्वपूर्ण कार्यों के लिए कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, उनमें रीहीटिंग फर्नेस के चार्जिंग साइड लिंटल बीम का पहली बार सफलतापूर्वक प्रतिस्थापन, फिनिशिंग मिल में ऑपरेटर साइड एचएजीसी सिलेंडर का प्रथम बार प्रतिस्थापन एवं कमीशनिंग, एनपीएम के मुख्य मोटरों के लुब्रिकेशन सर्किट की सफाई एवं री-फिलिंग में समयबद्ध एवं नवाचारी योगदान, फिनिशिंग लाइन में एबीबी एल-1 सिस्टम के उन्नयन का निर्बाध एवं समय पर पूर्ण होना, स्केल पिट क्रेन ट्रॉली की सक्रिय निगरानी एवं सफल कमीशनिंग, मैकेनाइज्ड स्केल चैनल क्लीनिंग के प्रथम कार्य का सफल निष्पादन तथा एचएजीसी पिट की सफाई में अनुकरणीय कार्य शामिल हैं। इस पुरस्कार समारोह का सफल संचालन सिद्धार्थ पाल, उप प्रबंधक (एनपीएम) द्वारा किया गया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इस्पात सचिव, CMD-DIC संग 400 अफसरों का मंथन, SAIL की खदानों से सालाना 100MT आयरन ओर प्रोडक्शन का टार्गेट
Next: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: दुर्ग-हटिया स्पेशल ट्रेन अब चलेगी 30 जनवरी तक

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.