Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सिका ने जीईसी बिलासपुर को 10 विकेट और आईआईई ने RGPV को 37 रन से हराया
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सिका ने जीईसी बिलासपुर को 10 विकेट और आईआईई ने RGPV को 37 रन से हराया

Azmat ali 08/01/2026 1 minute read
CICA Beat GEC Bilaspur by 10 Wickets and IIE Beat RGPV by 37 Runs

मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू द्वारा दिलीप साहू को प्रदान किया गया।

  • आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं एससी एंड सीए के संयुक्त तत्वावधान में डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच खेले जा रहे हैं। डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी 2025 का आयोजन सेक्टर-1 भिलाई क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है।

बुधवार शाम को सिका एवं जीईसी बिलासपुर की टीमों के मध्य मैच खेला गया। जीईसी बिलासपुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित ओवर में जीएसई बिलासपुर की टीम ने 7 विकेट खोकर 59 रन बनाए।

रोहित ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 30 रन बनाए, जिसमें 02 शानदार छक्के शामिल थे। सिका की ओर से कपिल नायडू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 04 बहुमूल्य विकेट झटके। इसके जवाब में आईआईटी सिका की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में ही बिना विकेट खोए 60 रन बना लिए।

इस प्रकार सिका की टीम ने 10 विकेट से मैच जीता। सिका के कपिल नायडू मैन ऑफ द मैच रहे। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर द्वारा कपिल नायडू को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आडिनेटर शरद अग्रवाल एवं एम विजय कुमार थे।

द्वितीय मैच आईआईई एवं आरजीपीवी की टीमों के मध्य खेला गया। वीआईएसएल के ओए अध्यक्ष अजय श्याम कुंवर द्वारा इन दोनों टीमों के बीच टांस कराया गया। आईआईई ने टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

अपने निर्धारित 12 ओवर में आईआईई की टीम ने 4 विकेट खोकर 89 रन बनाए। मनोज ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 24 रन बनाए। इसके जवाब में आरजीपीवी ने निर्धारित ओवर में 7 विकेट खोकर 52 रन ही बना सकी।

इस प्रकार आईआईई की टीम ने 37 रनों से मैच जीता। आईआईई की ओर से दिलीप साहू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 04 बहुमूल्य विकेट लिए। आईआईई के दिलीप साहू मैन ऑफ द मैच रहे। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर एवं ओए कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू द्वारा दिलीप साहू को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आडिनेटर दिवाकर सिरमौर एवं प्रदीप राव थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी प्रवेश द्वार पार्किंग में लगाएं सीसीटीवी कैमरे, लगातार हो रही बाइक चोरी, 20% ठेका श्रमिकों की छंटनी के विरोध में इंटक
Next: बगैर सेफ्टी खंबे पर चढ़ाया मजदूर को, गिरने से टूटी हड्डी, अब BSP अधिकारी, ठेकेदार समेत 6 पर FIR

Related Stories

Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.