Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी प्रवेश द्वार पार्किंग में लगाएं सीसीटीवी कैमरे, लगातार हो रही बाइक चोरी, 20% ठेका श्रमिकों की छंटनी के विरोध में इंटक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी प्रवेश द्वार पार्किंग में लगाएं सीसीटीवी कैमरे, लगातार हो रही बाइक चोरी, 20% ठेका श्रमिकों की छंटनी के विरोध में इंटक

Azmat ali 08/01/2026 1 minute read
Demand for CCTV cameras at BSP Entrance Parking INTUC Protests Against Retrenchment Contract Workers

स्टैंड में सीसीटीवी कैमरे एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण अब तक किसी भी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।

  • स्टील ठेका श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष संजय साहू के इंटक महासचिव निर्वाचित होने पर ढोल-नगाड़ों, पटाखों, फूल-माला से स्वागत।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक की कार्यकारिणी की बैठक यूनियन कार्यालय, सेक्टर-4 में आयोजित की गई। बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में कार्यरत ठेका श्रमिकों की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में श्रमिकों ने बताया कि संयंत्र में आने-जाने के लिए अधिकांश ठेका श्रमिक बीएसपी के प्रवेश द्वार के बाहर बने मोटरसाइकिल स्टैंड में अपने वाहन खड़े करते हैं, जहां विगत कुछ दिनों से लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं हो रही हैं। स्टैंड में सीसीटीवी कैमरे एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण अब तक किसी भी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।

इस स्थिति के चलते श्रमिकों में असुरक्षा की भावना व्याप्त है और कार्य के दौरान भी उनका ध्यान अपनी मोटरसाइकिल की ओर बना रहता है, जिससे मानसिक तनाव उत्पन्न हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक द्वारा बीएसपी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया।

यूनियन ने मांग की है कि सभी मोटरसाइकिल स्टैंडों में शीघ्र सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तथा समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके और श्रमिक निश्चिंत होकर कार्य कर सकें।

20% ठेका श्रमिकों की कटौती का विरोध

बैठक में बीएसपी प्रबंधन द्वारा नए ठेका कार्यों में 20% श्रमिकों की कटौती के निर्णय पर भी कड़ा विरोध दर्ज किया गया। उपाध्यक्ष मनोहर लाल ने कहा कि प्रबंधन के इस निर्णय से श्रमिकों में बेरोजगारी और परिवार के पालन-पोषण को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है। श्रमिकों ने चेतावनी दी कि यदि यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आने वाले समय में आंदोलन एवं प्रदर्शन की तिथि तय की जाएगी।

महासचिव निर्वाचित होने पर संजय साहू का सम्मान

बैठक के दौरान स्टील ठेका श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष संजय साहू के स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक के महासचिव निर्वाचित होने पर उनका भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों, पटाखों, फूल-मालाओं के साथ मिठाई वितरण किया गया।

ठेका श्रमिकों ने कहा कि संजय साहू के महासचिव बनने से ठेका श्रमिकों की आवाज और अधिक मजबूत होगी तथा उनके हितों की लड़ाई को नई दिशा मिलेगी।

अपने संबोधन में संजय साहू ने कहा कि बीएसपी में कार्यरत सभी कर्मवीरों के अधिकारों और सुविधाओं के लिए यूनियन निरंतर संघर्ष करती रहेगी और श्रमिकों को उनका हक दिलाने के लिए पूरी मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।

यूनियन के ये पदाधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में सी.पी. वर्मा, मनोहर लाल, दीनानाथ सिंह, सारवा आर., दिनेश, गुरुदेव साहू, सुरेश कुमार, रिखी राम साहू, संतोष ठाकुर, जय राम ध्रुव, कान्हा, देवेंद्र कुमार, दामन लाल, दौऊ लाल, यशवंत यादव, मनहरण लाल, टोमन लाल, नारायण, नरेंद्र, इंद्रमणि, बलराम वर्मा, कामता प्रसाद, सुरेश दास टंडन, कोमल प्रसाद, जय कुमार, नवीन कुमार, कुलेश्वर प्रसाद सहित कार्यकारिणी के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई बिकने नहीं देंगे: विधायक देवेंद्र यादव फिर उतर रहे सड़क पर, टाउनशिप में दौरा, 25 जनवरी को निकलेगा मार्च
Next: सिका ने जीईसी बिलासपुर को 10 विकेट और आईआईई ने RGPV को 37 रन से हराया

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.