Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Wage Agreement: 2 यूनियन ने एमओयू पर नहीं किया साइन, अब फुल NJCS मीटिंग पर फंसा पेंच, डायरेक्टर पर्सनल से फोन पर कहासुनी…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Wage Agreement: 2 यूनियन ने एमओयू पर नहीं किया साइन, अब फुल NJCS मीटिंग पर फंसा पेंच, डायरेक्टर पर्सनल से फोन पर कहासुनी…

31/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SAIL-Wage-Agreement-2-unions-did-not-sign-the-MoU-now-the-full-NJCS-meeting-is-in-trouble-director-personal-and-Sanjay-Wadhavkar-have-an-argument…
  • कर्मचारी यूनियन एचएमएस का कहना है संजव वढावकर ने 18 अप्रैल को दिल्ली में डायरेक्टर पर्सनल से मुलाकात की थी, ताकि जल्द से जल्द एनजेसीएस की बैठक बुलाकर मामले को हल किया जाए। लेकिन, बैठक को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुआ।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों के लिए बड़ा झटका है। कुछ समय के लिए उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है। वेज एग्रीमेंट को फाइनल करने के लिए फिलहाल, फुल एनजेसीएस की मीटिंग नहीं होने जा रही है। सेल प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि मीटिंग बुलाना संभव नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: EPFO की नोटिस ने बढ़ाया SAIL का टेंशन, तैयार रखिए डाक्यूमेंट

दो यूनियनों ने एमओयू पर साइन नहीं किया है। जबतक पांचों यूनियन से एनजेसीएस सदस्य साइन करने को राजी नहीं होते हैं, तब तक मीटिंग बुलाना मुश्किल है।

सेल प्रबंधन की इस बात को लेकर नया बवाल शुरू हो गया है। एचएमएस से नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस सदस्य संजव वढावकर और सेल के डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह के बीच हुई बातचीत ने कर्मचारियों की धड़कन बढ़ा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL चेयरमैन Amarendu के पास उपलब्धियां बहुत, अब कर्मचारियों की जिंदगी में Prakash की आस

कर्मचारी यूनियन एचएमएस का कहना है संजव वढावकर ने 18 अप्रैल को दिल्ली में डायरेक्टर पर्सनल से मुलाकात की थी, ताकि जल्द से जल्द एनजेसीएस की बैठक बुलाकर मामले को हल किया जाए। लेकिन, बैठक को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुआ।

तीन दिन पूर्व फोन पर ही संजय वढावकर ने केके सिंह से बातचीत की। इस दौरान प्रबंधन की ओर से कहा गया कि एमओयू पर तीन यूनियनों ने ही साइन किया है, जबकि 2 ने विरोध किया है। दोनों यूनियनों का साथ मिल जाए तो एक साथ फुल एनजेसीएस की मीटिंग बुला ली जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: BSL के DIC अमरेंदु प्रकाश गुरुवार को संभालेंगे Steel Authority of India Limited के चेयरमैन का कामकाज

यह सुनते ही एचएमएस नेता ने कहा कि यह बात पहले ही बताना था। अगर, यही समस्या आने वाली थी तो तीन यूनियनों इंटक, एचएमएस, एटक को लेकर साइन क्यों किया गया। जब साइन किया जा चुका है तो अब फाइनल भी उसी फॉर्मेट पर किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें:  Steel Market की बिगड़ी सेहत, NMDC ने Iron Ore Lump का दाम 300 और Fines का 450 रुपए घटाया

एचएमएस के राजेंद्र सिंह और प्रमोद कुमार मिश्र ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि सेल प्रबंधन अपनी बातों से अब पलट रहा है। रेगुलर कर्मचारियों के वेज एग्रीमेंट को लेकर मीटिंग में देरी की बात की जा रही है। ठेका मजदूरों की मीटिंग बुलाने की तैयारी है। इस घटनाक्रम की जानकारी इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर जी. संजीवा रेड्‌डी को भी दे दी गई है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL चेयरमैन Amarendu के पास उपलब्धियां बहुत, अब कर्मचारियों की जिंदगी में Prakash की आस
Next: BSP के अनफिट आवास में कब्जेदारों का ठिकाना, खदेड़े गए 12 अतिक्रमणकारी, सड़क जाम करने वालों पर जुर्माना

Related Stories

Accident Update BSP to Provide a Compassionate Appointment Uncle Arriving from Vizag Steel Plant Post-Mortem Scheduled for Wednesday 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Accident Update: बीएसपी दे रहा अनुकंपा नियुक्ति, भाई आ रहा Vizag Steel Plant से, बुधवार को पोस्टमार्टम

Azmat ali 22/09/2026
Breaking News Worker dies in accident at Bhilai Steel Plant 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पहले कटा मजदूर का पैर, फिर मौत

Azmat ali 22/09/2026
SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

Accident Update BSP to Provide a Compassionate Appointment Uncle Arriving from Vizag Steel Plant Post-Mortem Scheduled for Wednesday 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Accident Update: बीएसपी दे रहा अनुकंपा नियुक्ति, भाई आ रहा Vizag Steel Plant से, बुधवार को पोस्टमार्टम

Azmat ali 22/09/2026
Breaking News Worker dies in accident at Bhilai Steel Plant 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पहले कटा मजदूर का पैर, फिर मौत

Azmat ali 22/09/2026
SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.