Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसएल ब्लास्ट फर्नेस एरिया में मानव श्रृंखला, सड़क सुरक्षा जागरूकता का मंत्र
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसएल ब्लास्ट फर्नेस एरिया में मानव श्रृंखला, सड़क सुरक्षा जागरूकता का मंत्र

Azmat ali 19/01/2026 1 minute read
Human Chain in BSL Blast Furnace Area, Mantra of Road Safety Awareness

संयंत्र में सुरक्षित, स्वस्थ एवं दुर्घटना-मुक्त कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के प्रति सामूहिक संकल्प लिया गया, ताकि तरक्की में बाधा न आए।

  • प्रतिभागियों ने सुरक्षा संदेशों एवं नारों से युक्त तख्तियों के माध्यम से सड़क एवं कार्यस्थल पर जिम्मेदार, सतर्क एवं सुरक्षित व्यवहार अपनाने का संदेश दिया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत 19 जनवरी 2026 को ब्लास्ट फर्नेस विभाग की मुख्य सड़क पर सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा कार्यस्थल पर सुरक्षित कार्य व्यवहार को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया।

इस मानव श्रृंखला का प्रमुख उद्देश्य इस्पात कर्मियों एवं ठेका श्रमिकों में सुरक्षा के प्रति उत्तरदायित्व, सतर्कता एवं सामूहिक प्रतिबद्धता की भावना एवं “सुरक्षा सर्वप्रथम” को और अधिक सशक्त करना था। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ) बीके सरतापे, मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) शौविक रॉय, महाप्रबंधक एवं विभागीय सुरक्षा अधिकारी (ब्लास्ट फर्नेस) धनंजय कुमार सहित महाप्रबंधक मानस सरकार, श्याम सुंदर, महेंद्र कुमार, के. कुमार, किरण मिंज एवं विनय कुमार समेत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ठेका श्रमिक उपस्थित रहे।

मानव श्रृंखला में शामिल प्रतिभागियों ने सुरक्षा संदेशों एवं नारों से युक्त तख्तियों के माध्यम से सड़क एवं कार्यस्थल पर जिम्मेदार, सतर्क एवं सुरक्षित व्यवहार अपनाने का संदेश दिया। सभी की सहभागिता ने संयंत्र में सुरक्षित, स्वस्थ एवं दुर्घटना-मुक्त कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के प्रति सामूहिक संकल्प को स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित किया।

उल्लेखनीय है कि बोकारो इस्पात संयंत्र अपनी मूल भावना “सुरक्षा सर्वप्रथम” को निरंतर सुदृढ़ करते हुए प्रत्येक कर्मचारी को सुरक्षा संस्कृति का सक्रिय सहभागी बनाने के लिए सतत प्रयासरत है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से संयंत्र ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य की दिशा में अपने प्रयासों को निरंतर मजबूती प्रदान कर रहा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट चैंपियनशिप 2025-26 के मैच 17 फरवरी से 17 मार्च तक
Next: Rourkela Steel Plant: डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा पहुंचे जल्दा सी ब्लॉक, ये रही ग्राउंड रिपोर्ट

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.