Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rourkela Steel Plant: डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा पहुंचे जल्दा सी ब्लॉक, ये रही ग्राउंड रिपोर्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा पहुंचे जल्दा सी ब्लॉक, ये रही ग्राउंड रिपोर्ट

Azmat ali 19/01/2026 1 minute read
Rourkela Steel Plant Director Incharge Alok Verma Reached Jalda C Block Saw the Ground Report 1

सेल के राउरकेला इस्पात संयंत्र की सीएसआर गतिविधियों की समीक्षा, जल्दा ‘सी’ ब्लॉक का दौरा। ईडी-सीजीएम संग अधिकारी रहे मौजूद।

  • डीआइसी ने फुटबॉल मैदान का भी निरीक्षण किया और क्षेत्र में खेल एवं युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल के राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के निदेशक प्रभारी (डीआईसी) आलोक वर्मा ने कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) तरुण मिश्रा के साथ जल्दा ‘सी’ ब्लॉक का दौरा कर क्षेत्र में संचालित सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व) गतिविधियों की समीक्षा की। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (सीएसआर) मुनमुन मित्रा, महाप्रबंधक (सीएसआर) बिवाबासु मलिक सहित संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

दौरे के दौरान जल्दा ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि इग्नेस खड़िया और जत्रु ओराम ने डीआईसी को गांव में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। डीआइसी आलोक आलोक वर्मा ने पुनर्वास कॉलोनी में निवासियों को उपलब्ध कराई जा रही पेयजल सुविधाओं का निरीक्षण किया और स्थानीय समुदाय के जीवन स्तर में इनके प्रभाव का आकलन किया।

इसके बाद डीआईसी ने आरएसपी की सीएसआर पहल के तहत ‘उषा सिलाई’ एवं ‘ग्राम उत्थान’ के सहयोग से स्थापित जल्दा स्थित प्रशिक्षण-सह-उत्पादन केंद्र (टीसीपीसी) का भी दौरा किया।

उन्होंने केंद्र में कार्यरत महिलाओं से संवाद किया, कौशल विकास एवं आजीविका सृजन के उनके प्रयासों की सराहना की तथा इस प्रकार की पहलों की निरंतर सफलता के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

दौरे के क्रम में उन्होंने जल्दा फुटबॉल मैदान का भी निरीक्षण किया और क्षेत्र में खेल एवं युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया।

यह दौरा राउरकेला इस्पात संयंत्र की परिधीय क्षेत्रों में सामुदायिक कल्याण और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसएल ब्लास्ट फर्नेस एरिया में मानव श्रृंखला, सड़क सुरक्षा जागरूकता का मंत्र
Next: Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों ने सजाई बेहतरीन शाम, लिट्टी-चोखा के नाम

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.