Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो रशियन क्लब ‘मंगलम’ में अब कीजिए शादी-पार्टी और इवेंट, पढ़ें कमरे-हॉल का रेट, बुकिंग की शर्तें
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो रशियन क्लब ‘मंगलम’ में अब कीजिए शादी-पार्टी और इवेंट, पढ़ें कमरे-हॉल का रेट, बुकिंग की शर्तें

Azmat ali 19/01/2026 1 minute read
Now Organize Weddings Parties and Events at Bokaro Russian Club Mangalam Read Room and Hall Rates and Booking Conditions

SAIL यूनिट्स के कर्मचारियों, उनके मेहमानों, दूसरे PSUs, एजुकेशनल बॉडीज़ और सरकारी डिपार्टमेंट्स को मिलेगा मौका।

  • बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी।
  • SAIL के ‘मंगलम’ में अब आयोजन आसान।
  • शादी-समारोह से सांस्कृतिक कार्यक्रम तक के लिए नई दरें जारी।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो स्टील प्लांट के रशियन क्लब की रंगत फिर से लौटने जा रही है। करीब 28 साल बाद दोबारा गुलजार होगा। मरम्मत कार्य के बाद अब बीएसएल प्रबंधन इसे खुद चलाएगी। थर्ड पार्टी को देने के बजाय इसके संचालन का फैसला लिया गया है। बकायदा रेट लिस्ट और नियम-शर्तों पर आधारित सर्कुलर जारी किया गया है।

सेल कर्मचारियों एवं अन्य संस्थानों के लिए ‘मंगलम’ (पूर्व रूसी क्लब) का दरवाजा अब खुला रहेगा। शादी-पार्टी और अन्य इवेंट आप यहां कर सकते हैं। 19 जनवरी को जारी इस आदेश में बुकिंग की अनुमति, किराया दरें और शर्तें स्पष्ट रूप से तय की गई हैं।

SAIL यूनिट्स के कर्मचारियों, उनके मेहमानों, दूसरे PSUs, एजुकेशनल बॉडीज़ और सरकारी डिपार्टमेंट्स द्वारा ‘मंगलम’ (पहले रशियन क्लब, सेक्टर 4C) में कोई भी ऑफिशियल/सोशल/कल्चरल/पर्सनल इवेंट ऑर्गनाइज़ करने की मंजूरी दे दी गई है। वेन्यू की बुकिंग के लिए लागू टर्म्स एंड कंडीशंस के साथ टैरिफ स्ट्रक्चर की डिटेल्स भी सार्वजनिक की गई है। सेल बीएसएल प्रबंधन की स्वीकृति के बाद आधिकारिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं व्यक्तिगत आयोजन ‘मंगलम’ में किए जा सकेंगे।

इन्हें मिलेगा मौका

सेल यूनिट्स के कर्मचारी
उनके अतिथि
अन्य पीएसयू
शैक्षणिक संस्थान
सरकारी विभाग

किराया दरें (प्रति दिन / प्रति आयोजन)

1. कमरे (06 कमरे)
कर्मचारी: ₹1500 प्रति कमरा
अतिथि / पीएसयू / सरकारी विभाग / शैक्षणिक संस्थान: ₹2000 प्रति कमरा

2. सेंट्रल एसी युक्त ऑडिटोरियम हॉल
कर्मचारी: ₹1,00,000
अन्य: ₹1,50,000

3. ओपन एरिया (वेस्ट साइड, कमरों सहित)
कर्मचारी: ₹45,000
अन्य: ₹60,000

4. ओपन एरिया (साउथ साइड, कमरों सहित)
कर्मचारी: ₹35,000
अन्य: ₹50,000

5. संयुक्त बुकिंग (ऑडिटोरियम+कमरे+ओपन एरिया)
कर्मचारी: ₹1,50,000
अन्य: ₹2,00,000

नोट: ऑडिटोरियम बुकिंग में स्टेज, ग्रीन रूम और हॉल के अंदर प्रथम तल की बालकनी शामिल है।

बुकिंग की प्रमुख शर्तें

किराया प्रति दिन / प्रति आयोजन होगा।
जीएसटी व अन्य वैधानिक कर अतिरिक्त देय होंगे।
बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी।

जानिए कुछ खास जानकारी

  • पूरी राशि अग्रिम जमा करनी होगी, भुगतान रूसी क्लब में उपलब्ध पीओएस मशीन से किया जाएगा।
  • अन्य पीएसयू/सरकारी/शैक्षणिक संस्थानों को एचओडी द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के आधार पर बुकिंग मिलेगी।
  • स्थल का उपयोग केवल अनुमोदित सामाजिक, सांस्कृतिक या आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए होगा।
  • सब-लेटिंग या बुकिंग ट्रांसफर की अनुमति नहीं।
  • भवन, फर्नीचर या उपकरण को नुकसान होने पर उपयोगकर्ता जिम्मेदार होगा।
  • केटरिंग, डेकोरेशन, साउंड सिस्टम सहित सभी व्यवस्थाएं उपयोगकर्ता स्वयं करेगा।
  • शराब परोसने की अनुमति केवल वैध लाइसेंस जमा करने के बाद।
  • साउंड सिस्टम और समय-सीमा से जुड़े सभी कानूनों का पालन अनिवार्य।
  • प्रबंधन को प्रशासनिक कारणों से बुकिंग रद्द या वापस लेने का अधिकार होगा।

रद्दीकरण शुल्क

10 दिन या उससे अधिक पहले (240 घंटे से ज्यादा): बुकिंग राशि का 10%
2 से 10 दिन पहले (48 से 240 घंटे): बुकिंग राशि का 25%
2 दिन से कम (48 घंटे से कम): कोई रिफंड नहीं

प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि आवेदन और भुगतान करना सभी शर्तों की स्वीकृति माना जाएगा। यह आदेश कर्मचारियों और संस्थानों के लिए ‘मंगलम’ में कार्यक्रम आयोजित करने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों ने सजाई बेहतरीन शाम, लिट्टी-चोखा के नाम
Next: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के 35 ठेकेदार बैन, 21 सस्पेंड, फर्जीवाड़ा, धांधली, शोषण का दाग, पढ़ें सबके नाम

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.