Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों ने सजाई बेहतरीन शाम, लिट्टी-चोखा के नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों ने सजाई बेहतरीन शाम, लिट्टी-चोखा के नाम

Azmat ali 19/01/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Employees Celebrated the Evening with a Special Celebration of Litti-Chokha

रुआबांधा सेक्टर में युवाओं की एकजुटता का संदेश, नारी जागरण केंद्र में हुआ मिलन कार्यक्रम। संगीत का भी लोगों ने आनंद लिया।

  • युवा कर्मचारियों ने जाति और वर्ग के भेदभाव को तोड़ते हुए एक मंच पर एकजुट होकर खड़े रहने का संकल्प लिया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी, जो रुआबांधा सेक्टर में रहते हैं, उन्होंने पारिवारिक ताने-बाने को और मजबूत किया है। रुआबांधा सेक्टर स्थित नारी जागरण केंद्र में रविवार शाम बीएसपी के कर्मचारियों का एकता एवं सामाजिक समरसता पर आधारित मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आपसी सहयोग, भाईचारे और एकजुटता के सूत्र में बांधना रहा।

इस अवसर पर सभी युवा कर्मचारियों ने जाति और वर्ग के भेदभाव को तोड़ते हुए एक मंच पर एकजुट होकर खड़े रहने का संकल्प लिया। उन्होंने एक-दूसरे की पहचान करवाई और जीवन के हर मोड़ पर परस्पर सहयोग व मदद के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ ली। कार्यक्रम में क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और मुद्दों पर सामूहिक रूप से आवाज उठाने तथा रुआ बंधा के हित में एकजुट रहकर कार्य करने का भी निर्णय लिया गया।

मिलन कार्यक्रम के दौरान सभी साथियों ने पारंपरिक लिट्टी-चोखा और चटनी का सामूहिक रूप से आनंद लिया, जिससे आपसी अपनत्व और सौहार्द का माहौल और मजबूत हुआ। कर्मचारी खुद लिट्टी-चोखा बनाने में मेहनत करते नजर आए।

इस कार्यक्रम का संचालन मुख्य रूप से भिलाई इस्पात संयंत्र एवं भाजपा से जुड़े बूथ अध्यक्षों और युवा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया, जिनमें कुमार सौरभ, अवध बिहारी सिंह, अभय कुमार, दुर्गेश गोंड, राम सिंह, गोविंद साहू, मनोज तोमर सहित अन्य शामिल रहे। कार्यक्रम ने युवाओं में सामाजिक एकता, सहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को और सशक्त किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Rourkela Steel Plant: डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा पहुंचे जल्दा सी ब्लॉक, ये रही ग्राउंड रिपोर्ट
Next: बोकारो रशियन क्लब ‘मंगलम’ में अब कीजिए शादी-पार्टी और इवेंट, पढ़ें कमरे-हॉल का रेट, बुकिंग की शर्तें

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.