Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कर्मचारियों को दीजिए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट, इंटक ने BSP को थमाई ई-फॉर्म की प्रति
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारियों को दीजिए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट, इंटक ने BSP को थमाई ई-फॉर्म की प्रति

Azmat ali 21/01/2026 1 minute read
INTUC Hands Over E-Form to BSP Demanding Non-Financial Motivation Scheme Gift to Employees

वर्ष 2007 की इंसेंटिव स्कीम लागू है, जो मूल वेतन के आधार पर अत्यंत कम है और वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप नहीं है।

  • उत्पादन, उत्पादकता एवं लाभार्जन में वृद्धि के साथ-साथ कर्मचारियों की सुविधाओं एवं वेतन समझौते से जुड़े सकारात्मक कार्यों को आगे बढ़ाना है।
  • कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने एवं उत्पादन, उत्पादकता तथा लाभार्जन में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने जनवरी 2026 से नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम की मांग।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र में नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम लागू किए जाने की मांग को लेकर संयंत्र प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी एवं कार्यपालक निदेशक (संकार्य) के नाम से महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध एवं ठेका प्रकोष्ठ विकास चंद्र तथा वरिष्ठ प्रबंधक औद्योगिक संबंध प्रियंका मीणा को सौंपा गया।

इस अवसर पर स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक के महासचिव संजय कुमार साहू ने प्रबंधन से मांग की कि कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने एवं उत्पादन, उत्पादकता तथा लाभार्जन में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने हेतु जनवरी 2026 से नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम शीघ्र प्रारंभ की जाए।

उन्होंने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए उत्पादन एवं लाभ में वृद्धि कर रहे हैं और नए-नए लक्ष्यों की प्राप्ति कर रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान में वर्ष 2007 की इंसेंटिव स्कीम लागू है, जो मूल वेतन के आधार पर अत्यंत कम है और वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप नहीं है।

महासचिव संजय साहू ने चेतावनी दी कि यदि जनवरी 2026 से नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम लागू नहीं की गई, तो इंटक यूनियन आंदोलन करने को बाध्य होगी।

इस अवसर पर इंटक यूनियन द्वारा बीएसपी प्रबंधन को ई-फॉर्म की प्रति भी सौंपी गई। प्रतिनिधि मंडल ने जानकारी दी कि स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक का त्रैवार्षिक संगठनात्मक चुनाव 4 जनवरी 2026 को संपन्न हुआ है, जिसे पंजीयन व्यावसायिक संघ, छत्तीसगढ़ में विधिवत लिपिबद्ध कर भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन को ई-फॉर्म की प्रति सौंपी गई।

इसका उद्देश्य संयंत्र के उत्पादन, उत्पादकता एवं लाभार्जन में वृद्धि के साथ-साथ कर्मचारियों की सुविधाओं एवं वेतन समझौते से जुड़े सकारात्मक कार्यों को आगे बढ़ाना है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रतिनिधि मंडल में पूरण वर्मा, सच्चिदानंद पांडेय, अजय मार्टिन, गिरिराज देशमुख, तुरिंदर सिंह, जे.के. सूर्यवंशी, शिव शंकर सिंह, रेशम राठौर, एस.बी. सिंह, सी.पी. वर्मा, ताम्रध्वज सिन्हा, ज्ञानेंद्र पाण्डेय, रमण मूर्ति, दीनानाथ सिंहसार्वा , विजय विश्वकर्मा, जय राम धुर्वे, भवानी देवांगन, लक्ष्मी नारायण जायसवाल, संतोष ठाकुर, सरोज राठौर, किशोर प्रधान, कमल कांत सक्सेना, डी. शंकर सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील सिटी चेंबर आफ कॉमर्स का सम्मान समारोह 24 को, विजय बघेल, प्रेम प्रकाश पांडेय होंगे साक्षी
Next: डायरेक्टर इंचार्ज चितरंजन महापात्रा ने किया बीएसपी ओए की डायरी का विमोचन

Related Stories

Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
Laxity in the Safety Department Risk of accidents involving cattle at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेफ्टी डिपार्टमेंट की ढिलाई, भिलाई स्टील प्लांट बना खटाल

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.