Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कला शंकर की घातक गेंदबाजी से आंध्रा यूनिवर्सिटी ने GEC को हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

कला शंकर की घातक गेंदबाजी से आंध्रा यूनिवर्सिटी ने GEC को हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश

Azmat ali 31/01/2026 1 minute read
Andhra University Beats GEC, enters Semi-Finals with Kala Shankars Lethal Bowling

सेक्टर 9 स्टेडियम में आंध्रा यूनिवर्सिटी की टीम ने जीईसी बिलासपुर को 8 विकेट से परास्त कर किया सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई है।

  • जीईसी बिलासपुर की टीम अपने अपने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 78 रन ही बना सकी।
  • आंध्रा यूनिवर्सिटी के कलाशंकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 3 ओवरों में 15 रन देकर 03 बहुमूल्य विकेट झटके।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से हो रहे डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच आंध्रा यूनिवर्सिटी एवं जीईसी बिलासपुर की टीमों के मध्य खेला गया।

ओए जनरल सेक्रेटरी अंकुर मिश्र की मौजूदगी में सचिव अनु पी ने दोनों टीमों के मध्य टॉस कराया। आंध्रा यूनिवर्सिटी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। जीईसी बिलासपुर की टीम अपने अपने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 78 रन ही बना सकी।

आंध्रा यूनिवर्सिटी के कलाशंकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 3 ओवरों में 15 रन देकर 03 बहुमूल्य विकेट झटके। इसके जवाब में आंध्रा यूनिवर्सिटी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 11.5 ओवर में ही 2 विकेट खोकर अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस प्रकार आंध्रा यूनिवर्सिटी की टीम ने 8 विकेट से मैच जीता और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी।

आंध्रा यूनिवर्सिटी की ओर से सलामी बल्लेबाज संतु ने नाबाद 35 रनों की पारी खेली। आंध्रा यूनिवर्सिटी के संतु मैन ऑफ द मैच रहे। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए सचिव पी अनु एवं जोनल प्रतिनिधि मिलिन्द बंसोड़ द्वारा संतु को प्रदान किया गया।

इन मैचों के एम्पायर-संतोष प्रसाद एवं लक्ष्मी, तथा स्कोरर विनोद देवघरे थे तथा कमेंट्रेटर अभय मोहरिल व पिच क्यूरेटर एवं ग्राउंड कोआर्डिनेटर आजाद अहमद रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीजीएम इंचार्ज तापस दासगुप्ता संग ये अधिकारी रिटायर्ड, BSP OA ने दी खास विदाई
Next: BHU Alumni Association Bhilai: परिवार संग जुटेंगे बीएचयू के पूर्व छात्र, IIT Bhilai और BSP के दिग्गज भी

Related Stories

Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.