Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • आयरन ओर माइंस दल्ली राजहरा में CITU का राज्य सम्मेलन 1 फरवरी से, आ रहे तपन सेन, ललित मोहन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आयरन ओर माइंस दल्ली राजहरा में CITU का राज्य सम्मेलन 1 फरवरी से, आ रहे तपन सेन, ललित मोहन

Azmat ali 31/01/2026
CITU state conference at Iron Ore Mines Dalli Rajhara from February 1 Tapan Sen and Lalit Mohan are coming

सम्मेलन नगर के सिंधु भवन में होने जा रहा है। सम्मेलन स्थल के साथ ही सभी चौक चौराहे व प्रमुख मार्गों को झंडे तोरण से सजाया गया है।

  • सम्मेलन की परंपरा अनुसार दिवंगत नेताओं के नाम पर सम्मेलन स्थल व प्रमुख मार्गों का नामकरण किया गया है।

सूचनाजी न्यूज, राजहरा। सीटू यूनियन छत्तीसगढ़ राज्य समिति का 8वां सम्मेलन 1 फरवरी से 3 फरवरी तक बीएसपी के आयरन ओर माइंस दल्ली राजहरा में होने जा रहा है। इस सम्मेलन की जोर शोर से तैयारी की गई है।

यह सम्मेलन नगर के सिंधु भवन में होने जा रहा है। सम्मेलन स्थल के साथ ही साथ नगर के सभी चौक चौराहे व प्रमुख मार्गों को झंडे तोरण से सजाया गया है। सीटू यूनियन कार्यालय व सम्मेलन स्थल सिंधु भवन, और आमसभास्थल जैन भवन चौक को रंगीन झालरों, झंडा, तोरण, स्वागत द्वारों के साथ विशेष रूप से सजाया गया है। सम्मेलन की परंपरा अनुसार दिवंगत नेताओं के नाम पर सम्मेलन स्थल व प्रमुख मार्गों का नामकरण किया गया है।

सम्मेलन में आने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधिमण्डल के स्वागत के लिए जगह जगह स्वागत द्वार लगाए गए हैं।

विदित हो कि दल्ली राजहरा नगर में सीटू का राज्य सम्मेलन पहली बार होने जा रहा है। जिसकी भारी तैयारी स्थानीय हिन्दुस्तान स्टील एम्पलाईज यूनियन (सीटू) द्वारा किया जा रहा है ताकि प्रतिनिधि मंडल को किसी भी किस्म की परेशानियां नहीं हो।

इस सम्मेलन में सीटू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप दत्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं स्टील वर्कर्स फेडरेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष तपन सेन, स्टील वर्कर्स फेडरेशन आफ इंडिया के महासचिव ललित मिश्र, आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव धर्मराज महापात्रा, सीटू यूनियन छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष एस.के. बनर्जी, महासचिव एमके नंदी जैसे प्रमुख नेतागण भागीदारी करेंगे। 1 फरवरी को दोपहर 2 बजे से विशाल रैली के साथ, जैन भवन चौक में विशाल आमसभा होगी जिसे राष्ट्रीय एवं राज्य के नेतागण संबोधित करेंगे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BHU Alumni Association Bhilai: परिवार संग जुटेंगे बीएचयू के पूर्व छात्र, IIT Bhilai और BSP के दिग्गज भी
Next: Bokaro Steel Plant: बीएसएल के हॉट स्ट्रिप मिल ने रिकॉर्ड उत्पादन कर रचा नया इतिहास

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.