Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL CMD इस्तीफा…? टाइगर जिंदा है, PESB ने अमरेंदु प्रकाश का नाम जोड़ा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CMD इस्तीफा…? टाइगर जिंदा है, PESB ने अमरेंदु प्रकाश का नाम जोड़ा

Azmat ali 31/01/2026 1 minute read
SAIL CMD Resigns PESB adds Amarendu Prakash Name (1)

सीएमडी अमरेंदु प्रकाश का नाम Functional Directors की लिस्ट से Public Enterprise Selection Board ने शुक्रवार को हटाया था।

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सीएमडी अमरेंदु प्रकाश के इस्तीफे को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सीएमडी अमरेंदु प्रकाश का भविष्य क्या है, यह तो भविष्य ही बताएगा। फिलहाल, कर्मचारी और अधिकारी तरह-तरह की बातों को लेकर भविष्य की लकीरें खींच रहे हैं।

30 जनवरी को Public Enterprise Selection Board ने सीएमडी अमरेंदु प्रकाश का नाम Functional Directors की लिस्ट से हटा दिया था। चौबीस घंटे भी नहीं गुजरे। एक बार फिर से नाम जोड़ दिया गया है। इस पर आधारित खबर सूचनाजी.कॉम ने 30 जनवरी को “SAIL CMD अमरेंदु प्रकाश का नाम Functional Directors की लिस्ट से Public Enterprise Selection Board ने हटाया” शीर्षक से प्रसारित की थी।

ये खब भी पढ़ें: 9 महीने में SAIL की दमदार वापसी, मुनाफा 60% उछला, कर्ज भी घटा, CMD अमरेंदु प्रकाश बोले…

उलटफेर को देखते हुए कुछ लोगों का यही कहना है कि टाइगर अभी जिंदा है…? अगर, तमाम बातों को सही माना जाए तो जनवरी में सीएमडी का इस्तीफा हुआ है। 3 महीने के नोटिस पीरियड के अनुसार मार्च तक वह सेल की सेवा करते रहेंगे।

अप्रैल में उनकी विदाई हो सकती है? संभावना जताई जा रही है कि मंत्रालय की ओर से ऐसा कुछ सबूत दिया गया होगा, जिसके आधार पर Public Enterprise Selection Board ने अमरेंदु प्रकाश का नाम हटाकर आगे की कवायद शुरू की होगी, ताकि रिक्त पद पर इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हो सके।

ये खब भी पढ़ें: SAIL Q3 Results 2026: भिलाई स्टील प्लांट टॉप पर, RSP दूसरे, ISP तीसरे नंबर पर, बोकारो, DSP ने कमाए बस इतने

लेकिन, निवेशकों और शेयर बाजार को लेकर कुछ आशंका जाहिर की गई होगी, जिसके आधार पर दोबारा नाम जोड़ दिया गया है। जब तक सेल प्रबंधन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आता, तब तक सारी बातें सुनी-सुनाई ही मानी जा रही है।

लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने शुक्रवार को सीएमडी का नाम हटा दिया था। इसको लेकर यही कयास लगाए जा रहे थे कि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल की बोर्ड मीटिंग शायद उनकी आखिरी मीटिंग होगी। शाम को वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही का रिजल्ट घोषित किया गया।

ये खब भी पढ़ें: उजड़ता भिलाई टाउनशिप: बर्बाद होते मकानों के दोषी हैं डीआइसी और स्वार्थी अधिकारी, भड़के नेताजी

शनिवार सुबह लोक उद्यम चयन बोर्ड (Public Enterprise Selection Board-PESB) ने नाम जोड़कर नई बहस को छेड़ दिया है। वहीं, सेल के अधिकारियों के मुताबिक अमरेंदु प्रकाश के इस्तीफे और मंत्रालय द्वारा स्वीकृति, पीएमओ तक की कवायद को लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही है। लेकिन, इसको लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ये खब भी पढ़ें: BIG NEWS: ईपीएस 95 हायर पेंशन पर हाईकोर्ट से बड़ी खबर, सेल कर्मचारी-अधिकारी खुश

बता दें कि आपके अपने Suchnaji.com ने 4 जनवरी 2026 को “SAIL News: सीएमडी के इस्तीफे की खबर सच या झूठ, जानने में जुटे अधिकारी से कर्मचारी तक” शीर्षक से समाचार को प्रसारित किया था। सबसे पहले इस खबर को प्रसारित किया गया था।

इस खबर पर सेल के अधिकारियों ने दबी जुबान मुहर लगाई थी। लेकिन, आधिकारिक रूप से कोई भी बयान सामने नहीं आया था।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP इलेक्ट्रिकल चार्जमैन संग 5 कर्मियों पर एफआईआर से उठे सवाल, कर्मी बोले-झूठे तथ्यों पर लिखी FIR
Next: शराब दुकानदारों पर डेढ़ करोड़ से ज्यादा बकाया, बोकारो स्टील प्लांट लेगा एक्शन, बेदखली की चेतावनी

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.