Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • नक्सल प्रभावित आयरन ओर माइंस रावघाट: क्रिकेट का महाकुंभ, कोलर बना चैंपियन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नक्सल प्रभावित आयरन ओर माइंस रावघाट: क्रिकेट का महाकुंभ, कोलर बना चैंपियन

Azmat ali 28/01/2026 1 minute read
Naxalite Affected Iron Ore Mines Rowghat Mahakumbh of Cricket Kolar Became the Champion

ED अरुण कुमार और CGM अनुपम बिष्ट की उपस्थिति में संपन्न हुआ भव्य पुरस्कार वितरण समारोह। 24 टीमों को बांटी गई क्रिकेट किट।

  • बीएसपी रावघाट क्षेत्र के विकास, युवाओं के सशक्तिकरण और सामुदायिक जुड़ाव को एक नई ऊंचाई प्रदान करने में जुटा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) की रावघाट लौह अयस्क खदान परियोजना द्वारा आयोजित आठ दिवसीय भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का 27th जनवरी 2026 (मंगलवार) को रंगारंग समापन बैहासाल्हेभाट क्रिकेट मैदान में हुआ।

20 जनवरी से शुरू हुए इस खेल महोत्सव ने क्षेत्र के युवाओं में नया जोश भर दिया। फाइनल मुकाबले में कोलर की टीम ने पालकी को हराकर खिताबी जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता का आगाज 20 जनवरी को डीएन. रस्तोगी (DGM) और सचिन रंगारी (AGM) के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। प्रबंधन ने स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कांकेर तथा नारायणपुर जिले की प्रतिभागी 17 पंचायतों की 24 टीमों के 312 खिलाड़ियों हेतु पूर्ण क्रिकेट किट प्रदान की।

प्रत्येक किट में 2 बैट, 2 बॉल, 13 सेट लोअर-टीशर्ट, स्टंप, कैप, स्पोर्ट्स शूज, मोजा और हैंड ग्लव्स शामिल थे। आयोजन स्थल को आकर्षक फ्लेक्स और सेल्फी जोन से सजाया गया था, जो आकर्षण का केंद्र रहा।

मैदान की जंग: कोलर ने पालकी को दी मात

फाइनल मैच में पालकी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सधी हुई शुरुआत की और प्रतिद्वंदी टीम के सामने 96 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी कोलर की टीम ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

पुरस्कार वितरण: उत्साह और सम्मान का संगम

समापन समारोह के मुख्य अतिथि अरुण कुमार (ED, रावघाट) और विशिष्ट अतिथि अनुपम बिष्ट (CGM, रावघाट) ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक बस्तर की संस्कृति के अनुसार किया गया।

विजेता एवं पुरस्कार राशि

प्रथम पुरस्कार: ₹51,000 एवं ट्रॉफी (विजेता: कोलर)
द्वितीय पुरस्कार: ₹31,000 एवं ट्रॉफी (उपविजेता: पालकी)
तृतीय पुरस्कार: ₹21,000 एवं ट्रॉफी (बैहासाल्हेभाट)
मैन ऑफ द सीरीज : Rs. 5000/- एवं ट्राफी
मैन ऑफ द मैच: Rs 3000/- एवं ट्राफी
बेस्ट बेट्स मैन ऑफ द सीरीज: Rs 3000/- एवं ट्राफी
बेस्ट बालर ऑफ द सीरीज: Rs 3000/- एवं ट्राफी
बेस्ट आल राउंडर द सीरीज: Rs 3000/- एवं ट्राफी

पुरस्कारों से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया गया। इस अवसर पर योगेश वर्मा (DGM) और वागेश तिवारी (DGM) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अनुशासित और सुव्यवस्थित प्रबंधन

इस 8 दिवसीय आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सचिन रंगारी (AGM, रावघाट) के नेतृत्व में आयोजक टीम (रामसनेही यदु, मोरध्वज सिंह और अजय कुमार यदु) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाड़ियों की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु दंडकवन रावघाट स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. ओमप्रकाश टंडन और उनकी पैरामेडिकल टीम ने अपनी सेवाएं दीं।

सामुदायिक भोज से बढ़ा भाईचारा

खेल भावना के साथ-साथ आयोजन ने सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल पेश की। समापन के दिन क्षेत्र के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों और माइंस प्रबंधन के अधिकारियों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। रावघाट प्रबंधन द्वारा खिलाड़ियों के लिए भोजन और शुद्ध पेयजल की उत्कृष्ट व्यवस्था पूरे टूर्नामेंट के दौरान की गई थी।

जनप्रतिनिधियों का मिला भरपूर सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में दंतेश्वरी वट्टी (जनपद सदस्य) राकेश कावडे (जनपद सदस्य), स्थानीय गायता प्रमुखों (मेहतूराम दर्रो, लखमू नूरेटी, मनसू राम उसेंडी) और क्षेत्र के विभिन्न सरपंचों एवं श्रमिक समितियों का विशेष योगदान रहा।

सेल-बीएसपी रावघाट माइंस का यह प्रयास केवल एक खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने रावघाट क्षेत्र के विकास, युवाओं के सशक्तिकरण और सामुदायिक जुड़ाव को एक नई ऊंचाई प्रदान की है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL News: बीएसपी के रेगुलर कर्मचारियों संग ठेका मजदूर उतरे सड़क पर, बकाया एरियर और छंटनी पर दिखा गुस्सा
Next: BHILAI STEEL PLANT: कर्मचारियों को चाहिए हैप्पीनेस, पेटी ठेकेदारी की परंपरा से खाने की क्वालिटी खराब

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.