Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेक्टर 9 हॉस्पिटल में आम लोगों को सिखा रहे जिंदगी बचाने का तरीका, Watch Video
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल में आम लोगों को सिखा रहे जिंदगी बचाने का तरीका, Watch Video

Azmat ali 02/02/2026 (Last updated: 02/02/2026) 1 minute read
Sector 9 Hospital Teaches People How to Save Lives, Read News

JLNHRC में हैंड्स-ओनली सीपीआर प्रशिक्षण का चौथा सफल सत्र, आम नागरिकों को सिखाए गए जीवनरक्षक कौशल। खबर जरूर पढ़िए।

  • लाइव डेमोंस्ट्रेशन के साथ हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल प्रशिक्षण कराया गया।
  • आपात स्थिति की त्वरित पहचान, तुरंत मदद के लिए कॉल करना और लगातार छाती पर दबाव देने के महत्व को विस्तार से समझाया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट द्वारा संचालित जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 में जिंदगी बचाने का तरीका आम लोगों को सिखाया जा रहा है।

सोमवार को हैंड्स-ओनली सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का चौथा सफल सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों में जनजागरूकता बढ़ाना और आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने के लिए आवश्यक कौशल विकसित करना रहा।

बहढ़ाएं ज्ञान-बचाएं जान CPR ट्रेनिंग कार्यक्रम किया जा रहा है। सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाते हुए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र की टीम ने ओपीडी परिसर में जीवन रक्षक प्रणाली (सीपीआर) की ट्रेनिंग और आवश्यक जानकारी उपस्थित सभी लोगों से साझा की और उनके प्रश्नों के उत्तर देकर समाधान किया।

सभी लोगों ने जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल की टीम कि इस पहल की सराहना की और कहा कि हम भी किसी आकस्मिक परिस्थिति में किसी की जान बचाने में अब सक्षम रहेंगे।

कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी) डॉ. विनीता द्विवेदी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय कुमार की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। डाक्टर उदय ने खुद माइक थामा और इलाज के लिए पहुंचे लोगों को आमंत्रित किया। कोक ओवन, फाइनेंस समेत कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने जिंदगी बचाने का तरीका सीखा।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों को हैंड्स-ओनली सीपीआर की सही तकनीक की जानकारी दी गई। अचानक हृदय गति रुकने की स्थिति में चिकित्सकीय सहायता पहुंचने से पहले किस प्रकार प्रभावी प्रतिक्रिया दी जाए, इस पर विशेष जोर दिया गया।

लाइव डेमोंस्ट्रेशन के साथ हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल प्रशिक्षण कराया गया, जिसमें स्थिति की त्वरित पहचान, तुरंत मदद के लिए कॉल करना और लगातार छाती पर दबाव देने के महत्व को विस्तार से समझाया गया।

एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. तनुजा, डॉ. कुमुदनी, डॉ. निलेश और डॉ. प्रिया ने हैंड्स-ओनली सीपीआर का प्रदर्शन किया और प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर देकर उन्हें व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षित किया।

यह कार्यक्रम समुदायिक स्वास्थ्य, आपातकालीन तैयारी और निवारक स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति जेएलएनएचआरसी की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि जेएलएनएचआरसी, भिलाई के ओपीडी परिसर में प्रत्येक माह के प्रथम कार्यदिवस को यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महत्वपूर्ण जीवनरक्षक तकनीक से प्रशिक्षित होकर एक सुरक्षित और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दे सकें।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant की 10 हजार वर्ग फीट जमीन कब्जा कर सुअर पालन, इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने किया ध्वस्त
Next: BSP DIC Cricket Tournament: 44 रन से Andhra University हारी, NIT रायपुर फाइनल में

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.