Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant की 10 हजार वर्ग फीट जमीन कब्जा कर सुअर पालन, इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने किया ध्वस्त
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Steel Plant की 10 हजार वर्ग फीट जमीन कब्जा कर सुअर पालन, इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने किया ध्वस्त

Azmat ali 02/02/2026 1 minute read
Pig Farming on 10,000 Square feet of Land of Bhilai Steel Plant, Enforcement Department Freed it from Encroachment

सुअर पालन के बाड़ा, फेंसिंग तथा झोपड़ियों को तोड़ा गया। करीब 10 हजार वर्ग फीट भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।

  • कब्जाधारी ने पास स्थित बैकुंठ धाम मंदिर से विद्युत कनेक्शन लिया था, जिसे कार्रवाई के दौरान डिस्कनेक्ट करा दिया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने कब्जेदारों पर बड़ी कार्रवाई की है। प्रबंधन ने अपनी जमीन पर हुए अवैध कब्जे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

मरोदा, नेवई भाटा क्षेत्र में एसएलआरएम सेंटर के पास तथा बैकुंठ धाम मंदिर से सटे मरोदा डैम के नीचे स्थित बीएसपी की लगभग 10 हजार वर्ग फीट भूमि पर कब्जा कर वहां सुअर पालन (Pig farming) किया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार कब्जाधारी द्वारा बीएसपी की भूमि पर डायमंड जाली, सीमेंट के खंभे लगाकर फेंसिंग की गई थी और सूअर पालन के लिए बाड़ा व रहने के लिए झोपड़ियां बनाई गई थीं। मामले की जानकारी मिलने पर प्रवर्तन विभाग के मुखिया रेमी थॉमस टीम के साथ मौके पर सोमवार को पहुंचे और कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान अवैध कब्जाधारी को भूमि से बेदखल किया गया। सूअर पालन के लिए बनाए गए बाड़ा, फेंसिंग तथा झोपड़ियों को पूरी तरह हटाया गया। इस कार्रवाई में प्रवर्तन विभाग की टीम ने करीब 10 हजार वर्ग फीट भूमि को कब्जा मुक्त कराया।

यह भी सामने आया कि कब्जाधारी ने पास स्थित बैकुंठ धाम मंदिर से विद्युत कनेक्शन लिया था, जिसे कार्रवाई के दौरान डिस्कनेक्ट करा दिया गया।

भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि बीएसपी की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से SESBF में कंट्रीब्यूशन बंद, NPS में ट्रांसफर होगा बैलेंस
Next: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में आम लोगों को सिखा रहे जिंदगी बचाने का तरीका, Watch Video

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.