Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BAKS Bhilai आमसभा: 23 कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मुद्दों पर लगा लाल निशान, तेज होगा आंदोलन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bhilai आमसभा: 23 कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मुद्दों पर लगा लाल निशान, तेज होगा आंदोलन

Azmat ali 15/02/2026 1 minute read
BAKS Bhilai General Assembly 23 Employees Donated Blood Issues of SAIL Employees Discussed

वेज रिवीजन, बोनस, एरियर भुगतान, एनजेसीएस में सुधार, पीएसयू में पे रिवीजन कमेटी के गठन, पे-स्केल में संशोधन, यूनियन चुनाव पर चर्चा।

  • बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ की आम सभा संपन्न, प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन तेज करने का एलान।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के अनाधिशासी कर्मचारी संघ की आम सभा रविवार को इंजीनियर्स भवन में संपन्न हुई। सभा में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति रही और विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। 23 सदस्यों ने रक्तदान किया।

सभा में वक्ताओं ने वेज रिवीजन, बोनस, एरियर भुगतान, एनजेसीएस में सुधार, पीएसयू में पे रिवीजन कमेटी के गठन, पे-स्केल में संशोधन, संयंत्र में यूनियन चुनाव तथा कर्मचारियों की स्थानीय समस्याओं जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया। संघ पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो प्रबंधन के विरुद्ध आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कोषाध्यक्ष नवीन कुमार मिश्रा ने कैलेंडर वर्ष 2024-25 के आय-व्यय का लेखा-जोखा सभा के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने नए कार्यकाल के लिए शपथ ली और कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

सभा के दौरान कर्मचारियों ने विभिन्न मुद्दों पर पदाधिकारियों से सवाल-जवाब किए, जिनका संतोषजनक समाधान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में कई सदस्यों ने रक्तदान कर संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय दिया। समाज में विशेष योगदान के लिए रक्तवीर अतुल सिंगरौल और एथलीट प्रवीण चापले को सम्मानित किया गया।

सभा के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। समाज में विशिष्ट योगदान देने वाले रक्तवीर अतुल सिंगरौल तथा एथलीट प्रवीण चाप्ले को यूनियन ने विशेष रूप से सम्मानित किया।

सभा में उपस्थित पदाधिकारियों में अध्यक्ष अमर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रणधीर कुमार, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव किशोर कुमार साव, उपमहासचिव नविन ध्रुव, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार मिश्रा, उप कोषाध्यक्ष टिकेंद्र पटेल, बोकारो बीएकेएस के अध्यक्ष हरिओम तथा महासचिव दिलीप कुमार, कार्यकारिणी समिति में संतोष कुमार, विजय बहादुर सिंह, कीर्तिजा बल्ली, टिका राम हेंब्रम, बलराम राणा, एलएन दास, सुनील शर्मा, निशांत सूर्यवंशी, ब्रजेश, दिनेश कुमार पांडेय, प्रवीण चापले आदि प्रमुख थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6: BSP से रिटायर कर्मचारियों-अधिकारियों को मिला जमा निधि के अंतिम भुगतान का चेक
Next: भिलाई की कानून-व्यवस्था पर व्यापारी दहशत में: बीएसपी के खंडहर आवास बने बदमाशों के अड्डे

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.