Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई की कानून-व्यवस्था पर व्यापारी दहशत में: बीएसपी के खंडहर आवास बने बदमाशों के अड्डे
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई की कानून-व्यवस्था पर व्यापारी दहशत में: बीएसपी के खंडहर आवास बने बदमाशों के अड्डे

Azmat ali 15/02/2026 1 minute read
Traders question Bhilais Law and Order Situation BSPs Ruined Residences Have become Hideouts for Criminals

कर्मचारी, श्रमिक, सेवानिवृत्त कर्मी, व्यापारी सभी वर्ग आवास, लीज, व्यापारिक नीतियों और प्रशासनिक जटिलताओं से परेशान हैं।

  • वर्षों पहले तोड़े गए बीएसपी के आवास आज खंडहर बन चुके हैं और असामाजिक तत्वों के अड्डे के रूप में उपयोग हो रहे हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप के व्यापारियों की अहम बैठक हुई। व्यापारियों ने बीएसपी प्रबंधन और जिला प्रशासन-पुलिस प्रशासन पर कई सवाल उठाए। भिलाई में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए गए। बीएसपी प्रबंधन पर शहर की अव्यवस्था का आरोप लगाया गया।

व्यापारियों ने कहा-एक ओर जहां भिलाई का पुलिस प्रशासन कम पुलिस बल की चुनौती से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर में अव्यवस्था और असुरक्षा को लेकर स्थानीय स्तर पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

कांग्रेस नेता एवं स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स, भिलाई के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने शहर की बिगड़ती स्थिति के लिए भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड तथा भिलाई इस्पात संयंत्र के स्थानीय प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है।

ज्ञानचंद जैन ने दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में कहा है कि भिलाई टाउनशिप क्षेत्र में संयंत्र की नीतियों से कोई भी वर्ग संतुष्ट नहीं है। कर्मचारी, श्रमिक, सेवानिवृत्त कर्मी, व्यापारी सभी वर्ग आवास, लीज, व्यापारिक नीतियों और प्रशासनिक जटिलताओं से परेशान हैं।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्षों पहले तोड़े गए बीएसपी के आवास आज खंडहर बन चुके हैं और असामाजिक तत्वों के अड्डे के रूप में उपयोग हो रहे हैं। इससे शहर की शांति और सुरक्षा प्रभावित हो रही है। जैन ने मांग की है कि इन खंडहर भवनों में होने वाली किसी भी आपराधिक घटना के लिए संयंत्र प्रबंधन की जवाबदेही तय की जाए, क्योंकि भूमि और संपत्ति का स्वामित्व बीएसपी के पास है।

उन्होंने बताया कि भिलाई टाउनशिप के लगभग 11 हजार प्रभावित वर्ग, जिसमें 3 हजार दुकानदार, 4,500 हाउस लीजधारी, 1,500 रिटेंशनधारी कर्मचारी, 2 हजार लाइसेंसधारी तथा केंद्र-राज्य संस्थाओं से जुड़े परिवार शामिल हैं। करीब 50 हजार लोगों के साथ संकट की स्थिति में हैं।

जैन ने 15 दिनों के भीतर पुलिस, जिला प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बीएसपी अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाने की मांग की है। साथ ही नई दिल्ली स्थित मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारियों को भिलाई बुलाने का आग्रह किया है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते पहल नहीं की गई तो शहर में आक्रोश बढ़ सकता है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की होगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BAKS Bhilai आमसभा: 23 कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मुद्दों पर लगा लाल निशान, तेज होगा आंदोलन
Next: Mahashivratri 2026: बम-बम बोलता रहा भिलाई स्टील प्लांट, इंटक कार्यालय में अनुष्ठान, पूर्व गृहमंत्री, विधायक, ईडी संग आए ये श्रीमान

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.