सूचनाजी न्यूज, बोकारो। Steel Authority of India Limited (सेल) के अधीन संचालित Bokaro Steel Plant के 14 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। ट्रांसफर आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए विभागों में पदस्थ किया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होंगे और नई जिम्मेदारी संभालने के बाद जॉइनिंग रिपोर्ट मानव संसाधन विभाग को प्रेषित करेंगे।
इस प्रशासनिक फेरबदल को प्रबंधन द्वारा कार्यकुशलता बढ़ाने, परियोजनाओं की निगरानी मजबूत करने और विभिन्न उत्पादन इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संयंत्र के विभिन्न विभागों में इस बदलाव को लेकर चर्चा का माहौल है।
बिजेंद्र नाथ त्रिपाठी – जीएम (CRM-III) से जीएम (Projects – Mills Area)
अपूर्व बिस्वास – जीएम (WMD) से जीएम (Projects – Utilities Area)
मनस सरकार – जीएम (Blast Furnace) से जीएम (Projects – Blast Furnace Area)
अंशुमाली – जीएम (Sinter Plant) से जीएम (Projects – Sinter Plant Area)
विजय कुमार – डीजीएम (SMS-New) से डीजीएम (MRD)
प्रशांत प्रभाकर कालबंदे – एजीएम (MRD) से एजीएम (SMS-New)
बसंत कुमार नायक – एजीएम (SMS-New) से एजीएम (CRM-III)
अनुराग – एजीएम (RMP) से एजीएम (Technical Cell – Plant Design)
नितिन सक्सेना – सीनियर मैनेजर (Shops & Fdy.) से सीनियर मैनेजर (RMP)
अरविंद कुमार – सीनियर मैनेजर (CRM-III) से सीनियर मैनेजर (I&A)
विनोद कुमार विश्वकर्मा – सीनियर मैनेजर (SMS-II & CCS) से सीनियर मैनेजर (SMS-New)
संतोष कुमार – सीनियर मैनेजर (SMS-New) से सीनियर मैनेजर (SMS-II & CCS)
शुभम वर्मा – सीनियर मैनेजर (Contract Cell-Works) से सीनियर मैनेजर (Works Administration, CGM-Service’s Sectt.)
रंचक कुमार पांडेय – डिप्टी मैनेजर (C&IT) से डिप्टी मैनेजर (Contract Cell-Works)














