बीएसपी के पूर्व ईडी वर्क्स बीएमके बाजपेयी पंचतत्व में विलीन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व एमडी, सीईओ, डायरेक्टर संग कर्मचारी-अधिकारी

The last rites of former BSP ED Works BMK Bajpai were performed former MD CEO Director along with employees and officers arrived to pay tribute

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व ईडी वर्क्स बीएमके बाजपेयी पंचतत्व में विलीन हो गए। गुरुवार दोपहर रामनगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। नाती विनायक शुक्ला ने मुखाग्नि दी।

दामाद सीजीएम एसआरयू विशाल शुक्ला के सेक्टर 10 स्थित आवास से शव यात्रा निकाली गई। यहां बीएसपी के पूर्व एमडी, सेल के पूर्व सीईओ, ईडी, सीजीएम, जीएम समेत ट्रेड यूनियन के नेता भी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। कैंसर की बीमारी की वजह से सेहत नाजुक हो गई थी। 2 फरवरी से वह बेड पर ही थी। पिछले साल मार्च में उनकी पत्नी का निधन हुआ था। एक साल भी नहीं बीता, पूर्व ईडी वर्क्स ने भी दुनिया को अलविदा बोल दिया।

रिसाली मुक्तिधाम में श्रद्धांजलि सभा के दौरान सेफी चेयरमैन व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, पूर्व जीएम एमएंडयू यूके दीक्षित, स्मृतिनगर सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव चौबे, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश बाजपेयी ने बीएमके बाजपेयी की गुजरी बातों और योगदान को याद किया।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व एमडी वीके अरोड़ा, राउरकेला स्टील प्लांट के पूर्व सीईओ जीएस प्रसाद, बीएसपी के पूर्व ईडी वर्क्स अशोक कुमार, ईडी प्रोजेक्ट एसके प्रधान, ईडी एमएम पीएस भदौरिया, पूर्व ईडी वर्क्स टीबी सिंह, पूर्व डायरेक्टर शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड-एसपीएस जग्गी, सेल के पूर्व डायरेक्टर पर्सनल गणतंत्र ओझा, पूर्व ईडी माइंस तपन सूत्रधार, ईडी प्रोजेक्ट पीके सरकार, सेफी चेयरमैन व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके बंछोर, पूर्व महासचिव परविंदर सिंह, तुषार सिंह, जीएम संजय कुमार, जीएम केबी शंकर, डीजीएम उदय तिवारी, सीटू के सहायक महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।