Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Flower Show: डॉ. शिखा-प्रथम, नरेश-द्वितीय, नायरा तीसरे स्थान पर, डीआइसी प्रिय रंजन के हाथों मिला गिफ्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Flower Show: डॉ. शिखा-प्रथम, नरेश-द्वितीय, नायरा तीसरे स्थान पर, डीआइसी प्रिय रंजन के हाथों मिला गिफ्ट

Azmat ali 23/02/2026 1 minute read
Bokaro Flower Show Dr. Shikha-1st Naresh-2nd Naira third, received gift from DIC Priya Ranjan

विद्यालयों की श्रेणी में एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल-प्रथम, डीपीएस-द्वितीय और अय्यप्पा पब्लिक स्कूल-तृतीय स्थान पर रहे।

  • पुष्प प्रदर्शनी “पुष्पिता 2026” का समापन: निदेशक प्रभारी ने विजेताओं को किया सम्मानित।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र के नगर प्रशासन विभाग के बागवानी अनुभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी “पुष्पिता 2026” का समापन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन उपस्थित थे। उनके साथ अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) बनर्जी राजश्री, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) चित्त रंजन मिश्रा, अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीश सेनगुप्ता तथा सीजीएम इंचार्ज (वित्त एवं लेखा) एसके भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प प्रदर्शनी की विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रदर्शनी के अंतर्गत चार अलग-अलग श्रेणियों में पुष्पों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा किया गया था।

नगरवासियों की श्रेणी में डॉ. के. शिखा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नरेश कुमार महतो दूसरे और नायरा परवीन तीसरे स्थान पर रहीं। आराध्या श्री को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यालयों की श्रेणी में एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल ने प्रथम, डीपीएस ने द्वितीय तथा श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान पर रहे, जबकि सेंट मैरी नर्सरी स्कूल को सांत्वना पुरस्कार मिला।

माली श्रेणी में आशुतोष रजवार ने प्रथम, शिव चरण गोप ने द्वितीय और यादव गोप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. नर्सरी श्रेणी में माली नर्सरी प्रथम, ठाकुर नर्सरी द्वितीय और अक्षत गार्डन तृतीय स्थान पर रहे।

इसके अतिरिक्त, विशिष्ट श्रेणियों में गेंदा फूल के लिए श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल, डहलिया के लिए नरेश कुमार महतो, गुलाब के लिए डॉ. रीता महतो तथा विविध प्रविष्टियों के लिए यादव गोप को सम्मानित किया गया।

इकेबाना गार्डन की विशेष प्रस्तुति के लिए सी. एच. सुनील मोदी को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक (नगर प्रशासन-बागवानी) श्री लंबोदर उपाध्याय के स्वागत संबोधन से हुआ। मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन) कुंदन कुमार सहित संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में नगरवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मंच का सफल संचालन उप महाप्रबंधक (नगर प्रशासन) तरुण श्रीवास्तव द्वारा किया गया तथा समारोह के अंत में उप महाप्रबंधक (नगर प्रशासन-बागवानी) पीएस सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में भूतपूर्व अधिशासी निदेशक संजय कुमार, सीजीएम (प्रोजेक्ट्स) अनिमा कुशवाहा और ऋचा प्रियदर्शी इत्यादि ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह पुष्प प्रदर्शनी बोकारो इस्पात संयंत्र की पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के प्रति अटूट निष्ठा को प्रतिबिंबित करती है। “पुष्पिता 2026” जैसे आयोजनों के माध्यम से बीएसएल न केवल नगरवासियों को प्रकृति के समीप लाने का प्रयास करता है, बल्कि शहर के सौंदर्यीकरण और हरित आवरण को बढ़ावा देकर एक स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल बोकारो के निर्माण में अपना निरंतर योगदान सुनिश्चित करता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डॉ. संजीवा रेड्डी ने सुनी BSP कर्मचारियों के वेतन समझौता, ठेका मजदूरों की पीड़ा, संजय साहू से बोले इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष…
Next: BSP NEWS: ईडी राकेश कुमार जी फौरन लीजिए एक्शन, बंद कराइए ड्यूटी टाइम में लोको-ट्रक मूवमेंट, कर्मचारियों की जान खतरे में

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.