Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP NEWS: ईडी राकेश कुमार जी फौरन लीजिए एक्शन, बंद कराइए ड्यूटी टाइम में लोको-ट्रक मूवमेंट, कर्मचारियों की जान खतरे में
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP NEWS: ईडी राकेश कुमार जी फौरन लीजिए एक्शन, बंद कराइए ड्यूटी टाइम में लोको-ट्रक मूवमेंट, कर्मचारियों की जान खतरे में

Azmat ali 23/02/2026 1 minute read
BSP ED Works Rakesh Kumar ji Take Immediate Action Stop Loco-Truck Movement During Duty Hours Employees Lives are in Danger

ड्यूटी आने-जाने के समय लोको मूवमेंट एवं ट्रक मूवमेंट बंद करने सीटू ने लिखा कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार को पत्र।

  • प्रथम पाली के समय सुबह 5:45 से 6:15 बजे तक
  • सामान्य पाली में 8:45 से 9:15 बजे तक
  • द्वितीय पाली के समय में 1:45 से 2:15 बजे तक
  • शाम सामान्य पाली छुट्टी समय 5:30 बजे से 5:45 बजे तक
  • रात्रि पाली में 9:45 बजे से 10:15 बजे तक लोको मूवमेंट को बंद रखा जाना चाहिए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट और भिलाई टाउनशिप में सेफ्टी को लेकर बड़ी चूक सामने आ रही है। ड्यूटी टाइम में लोको और ट्रकों के मूवमेंट से कर्मचारियों की जान खतरे में पड़नी तय है। ताजा मामले ने सबको हैरान कर दिया है। ब्लाइंड स्पॉट को लेकर आशंका जाहिर की जा रही है। अगर, तत्काल एक्शन नहीं लिया गया तो कर्मचारियों-अधिकारियों की जान जानी तय है।

हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन सीटू के महासचिव टी. जोगा राव ने कार्यपालक निदेशक (संकार्य) को पत्र लिखकर कहा कि ड्यूटी शुरू होते एवं खत्म होते समय संयंत्र के अंदर ड्यूटी आने जाने वाले सड़कों पर लोको मूवमेंट एवं ट्रक मूवमेंट बेधड़क जारी रहता है, जिसे निर्धारित समय के लिए बंद किया जाना चाहिए, ताकि संयंत्र में कार्यरत स्थाई एवं ठेका कर्मी सुरक्षित रूप से समय पर अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंच सकें।

सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी है लोको मूवमेंट बंद करना

सीटू के महासचिव टी जोगा राव ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी लोको मूवमेंट बंद करना बहुत जरूरी है, क्योंकि मौजूदा समय में बायोमैट्रिक अटेंडेंस के चलते कर्मी ड्यूटी शुरू होते समय जल्दी-जल्दी में अपने विभाग के तरफ जाते हैं ताकि समय रहते बायोमैट्रिक अटेंडेंस लगा सकें।

और अक्सर देखने को मिलता है कि उस समय भी प्लांट के अंदर ड्यूटी जाने वाले सड़कों पर लोको मूवमेंट जारी रहता है जिसे सुरक्षा की दृष्टिकोण से भी बंद करना बहुत जरूरी है। अन्यथा हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहेगी। सीटू इस बात को अलग-अलग स्तर पर पत्र लिखकर तथा कार्यपालक निदेशक संकार्य के साथ हुए संयुक्त बैठक मे उठाकर उनके संज्ञान में पहले भी ला चुका है।

अक्सर चिक-चिक होता है ड्यूटी टाइम पर
सीटू के सहायक महासचिव अर्जुन लाल श्रीवास ने कहा कि एथिकल स्टील के फार्मूले में चार महत्वपूर्ण स्तंभ है सेफ्टी, हाउसकीपिंग, टेक्नोलॉजिकल डिसिप्लिन एवं हैप्पीनेस। इसमें से किसी भी एक स्तंभ के उल्लंघन पर अप्रिय स्थिति निर्मित हो सकती है एवं कर्मियों का हैप्पीनेस छीन सकता है।

कर्मियों के ड्यूटी आते एवं जाते समय अक्सर ट्रक चालकों एवं लोको ऑपरेटर से चिक चिक हो रहा है, जिस काम को प्रबंधन के द्वारा आदेश जारी करके सख्ती से लागू करवाना चाहिए। उसे मजबूरी में कर्मियों को करना पड़ रहा है। ड्यूटी टाइम में सड़कों पर कर्मियों का मूवमेंट तेज रहता है ऐसे समय में अचानक ट्रक वाले घुस आते हैं और उन्हें रोकने पर हुज्जत करने लगते हैं यही हाल लोको ऑपरेटर अथवा शटिंग स्टाफ के साथ होता है।

बायोमेट्रिक को दृष्टि में रखते हुए लेना होगा उचित निर्णय
सीटू के सहायक महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी ने कहा कि संयंत्र में एक जुलाई 2024 से बायोमैट्रिक आधारित उपस्थिति दर्ज करने वाला सिस्टम लागू किया गया है। कर्मी समय पर अपना अटेंडेंस दर्ज करने के लिए तेजी से अपने-अपने विभाग की तरफ जाते हैं वाहनों के स्पीड को नियंत्रित करने के लिए पूरे संयंत्र में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।

इन सबके बीच जब ड्यूटी टाइम में ट्रक तेजी से आते जाते हैं और डिपार्टमेंट पहुंचने वाले सड़कों पर ड्यूटी शुरू होने अथवा छुट्टी होने के समय लोको का मूवमेंट होता रहता है तो कर्मी इससे परेशान होने लगते हैं।

इस पर उच्च प्रबंधन को निर्णय लेना होगा, क्योंकि उच्च प्रबंधन कह चुका है कि किसी भी प्रकार से सुरक्षा को ताक पर रखकर उत्पादन करना मंजूर नहीं है अर्थात सुरक्षा के साथ ही उत्पादन किया जाए। यदि कर्मी अपने विभाग पहुंचने में ही असुरक्षित महसूस करें तो ऐसे में इस नियम का उल्लंघन होना तय है जिस पर उच्च प्रबंधन को जल्द निर्णय लेना होगा।

मुख्य मार्गों पर लगाया जाए बड़े-बड़े डिस्प्ले बोर्ड
ड्यूटी टाइम में अर्थात नो एंट्री टाइम में ट्रकों के आवाजाही पर जब सीटू के साथी ट्रकों को रोकते हैं तो ट्रक वाले अक्सर कह देते हैं कि हमें इस समय के बारे में बिल्कुल भी मालूम नहीं है। इसीलिए हम गलती से आ गए। संयंत्र के मुख्य गेटों पर पहुंचने वाले मार्गों में डिस्प्ले बोर्ड लगा हुआ है किंतु वह इतना छोटा है कि उसे कई लोग पढ़ नहीं पाते हैं।

इसीलिए सीटू पहले भी अपने सुझाव में प्रबंधन को कह चुका है कि मुख्य मार्ग में बड़े-बड़े डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाए जिस पर अभी तक प्रबंधन ने कोई पहल नहीं किया है।

इस समय बंद रखा जाए लोको मूवमेंट
सीटू ने अपने पत्र में कहा कि प्रथम पाली के समय सुबह 5:45 से 6:15 बजे तक, सामान्य पाली में 8:45 से 9:15 बजे तक, द्वितीय पाली के समय में 1:45 से 2:15 बजे तक, शाम सामान्य पाली छुट्टी समय 5:30 बजे से 5:45 बजे तक, एवं रात्रि पाली में 9:45 बजे से 10:15 बजे तक लोको मूवमेंट को बंद रखा जाना चाहिए, ताकि कर्मी सरलता के साथ अपने विभागों में पंचिंग करने तथा आउट पंचिंग करने के बाद वापस जाने के लिए रेल क्रासिंग वाले सड़कों से सरलता से आवाजही कर सके।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Flower Show: डॉ. शिखा-प्रथम, नरेश-द्वितीय, नायरा तीसरे स्थान पर, डीआइसी प्रिय रंजन के हाथों मिला गिफ्ट
Next: अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें 1 अप्रैल तक

Related Stories

Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.