Skip to content
21/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026: बीएसपी की महिला अधिकारियों की दौड़ संडे को, आप भी आइए BSP OA बिल्डिंग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026: बीएसपी की महिला अधिकारियों की दौड़ संडे को, आप भी आइए BSP OA बिल्डिंग

Azmat ali 07/03/2026 (Last updated: 07/03/2026) 1 minute read
International Womens Day Steel Women Run 2026 by BSP Officers Association

बीएसपी ओए ने सभी महिला अधिकारियों से आह्वान किया है। स्टील वूमेन रन 2026 प्रातः 6.30 बजे से किया जा रहा है।

  • भिलाई इस्पात संयंत्र में 225 से अधिक महिला अधिकारी कार्यरत हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन बीएसपी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में “स्टील वूमेन रन 2026” का आयोजन 8 मार्च रविवार को किया जा रहा है। इस वर्ष भी आफिसर्स एसोसिएशन के प्रगति भवन में “स्टील वूमेन रन 2026” का आयोजन प्रातः 6.30 बजे से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भिलाई इस्पात संयंत्र की सभी महिला अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

भिलाई इस्पात संयंत्र में 225 से अधिक महिला अधिकारी कार्यरत हैं, जिनके साथ महिला दिवस के अवसर को एक आयोजन के रूप में मनाने की परम्परा तीन वर्ष पूर्व सेफी चेयरमेन एवं बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर के पहल एवं नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की परम्परा की शुरूआत की गई थी।

कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए ओए महासचिव अंकुर मिश्रा ने बताया कि संयंत्र में महिला अधिकारियों का नेतृत्व समय के साथ उभरा है आज लगभग सभी क्षेत्रों में महिला अधिकारियों ने अपनी क्षमताओं का लोहा मनवाया है। आज की महिला के नेतृत्व एवं उपलब्धियों का उत्सव आफिसर्स एसोसिएशन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को “स्टील वूमेन रन 2026” के रूप में बना रहा है, उम्मीद है कि सभी महिला अधिकारीगण इस आयोजन में भाग लेंगी।

महासचिव ने कार्यक्रम जानकारी देते हुए बताया कि रविवार 8 मार्च को प्रातः 6.30 बजे सर्वप्रथम महिला अधिकारियों स्वास्थ्य हित के लिए जुम्बा सत्र का आयोजन किया गया है तदोपरांत प्रातः 7.00 बजे “स्टील वूमेन रन 2026” के अंतर्गत महिला अधिकारियों की दौड़ जो कि प्रगति भवन सिविक सेंटर से प्रारंभ होकर पोस्ट आफिस सिविक सेंटर, मिराज सिनेमा होते हुए वापस प्रगति भवन में समाप्त होगी। महिला अधिकारियों की दौड़ के पश्चात प्रगति भवन के सभागार महिलाओं हेतु विभिन्न प्रकार के खेलों का भी आयोजन किया गया है।

ओए-बीएसपी के कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू ने इस अवसर पर सभी महिला अधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिला दिवस 2026: सेल एससी-एसटी कर्मचारी फेडरेशन की अनूठी पहल, बीएसएल CRM 1-2 की सफाई कर्मी सम्मानित
Next: कैपिटल रिपेयर के बाद पीबीएस का स्टीम टर्बो ब्लोअर 1 चालू, भिलाई इस्पात संयंत्र के सबसे बड़े ब्लास्ट फर्नेस महमाया को मिलेगा बल

Related Stories

IISCO Steel Plant Contract workers attendance to be recorded via face reader starting August 24 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: ठेका कर्मियों की अब 24 अगस्त से फेस रीडर से होगी हाजिरी

Azmat ali 20/08/2026
Bhilai Steel Plant Union Leader Marked Attendance Without Performing Duty will the Salary be Recovered
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में छुटभैय्या नेता ने ड्यूटी की नहीं, सैलरी पूरी उठाई, क्या अब रिकवरी होगी…?

Azmat ali 20/08/2026
SAIL Mediclaim Mediclaim Renewal Deadline Extended Now Open Until August 31
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Mediclaim Scheme 2026-27: मेडिक्लेम नवीनीकरण की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मौका

Azmat ali 20/08/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Contract workers attendance to be recorded via face reader starting August 24 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: ठेका कर्मियों की अब 24 अगस्त से फेस रीडर से होगी हाजिरी

Azmat ali 20/08/2026
Bhilai Steel Plant Union Leader Marked Attendance Without Performing Duty will the Salary be Recovered
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में छुटभैय्या नेता ने ड्यूटी की नहीं, सैलरी पूरी उठाई, क्या अब रिकवरी होगी…?

Azmat ali 20/08/2026
SAIL Mediclaim Mediclaim Renewal Deadline Extended Now Open Until August 31
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Mediclaim Scheme 2026-27: मेडिक्लेम नवीनीकरण की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मौका

Azmat ali 20/08/2026
SAIL Bonus What insight Emerged after the 40,500 Bonus that Led to a Formula for Reducing the Bonus 3 (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: कर्मचारियों को 40,500 बोनस देने के बाद, ऐसा कौन-सा ज्ञान आया कि बोनस घटाने वाला बना फॉर्मूला?

Azmat ali 20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.