Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: रिकॉर्ड उत्पादन पर कर्मचारियों को दीजिए प्रोत्साहन उपहार: इंटक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: रिकॉर्ड उत्पादन पर कर्मचारियों को दीजिए प्रोत्साहन उपहार: इंटक

Azmat ali 10/03/2026 1 minute read
SAIL NEWS Employees Should be Given Incentive Gifts for Record Production INTUC (1)

एसएमएस-3 के कर्मचारियों की सुविधाओं, रेस्ट रूम की व्यवस्था तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित कार्यस्थल के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना।

  • उत्कृष्ट उत्पादन उपलब्धियां हासिल करने पर विभागीय प्रबंधन और कर्मचारियों को बधाई दी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-3 विभाग में स्टील इम्प्लाइज यूनियन (इंटक) का एक प्रतिनिधि मंडल महासचिव संजय कुमार साहू के नेतृत्व में मुख्य महाप्रबंधक त्रिभुवन बैठा से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने एसएमएस-3 विभाग द्वारा लगातार नए-नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए उत्कृष्ट उत्पादन उपलब्धियां हासिल करने पर विभागीय प्रबंधन और कर्मचारियों को बधाई दी। यूनियन ने कहा कि रिकॉर्ड उत्पादन में कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, इसलिए उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन योजना एवं उपहार योजना प्रारंभ की जानी चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना प्रारंभ करने की मांग की। साथ ही इंटक यूनियन के पदाधिकारियों की सूची मुख्य महाप्रबंधक को भेंट कर उन्हें यूनियन के पदाधिकारियों से परिचित कराया गया।

बैठक में एसएमएस-3 विभाग में कर्मचारियों की सुविधाओं, रेस्ट रूम की व्यवस्था तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित कार्यस्थल के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। यूनियन ने इन सुविधाओं को और बेहतर बनाने तथा शून्य दुर्घटना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सभी की सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया और कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

मुख्य महाप्रबंधक त्रिभुवन बैठा ने एसएमएस-3 विभाग की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों को क्रमबद्ध तरीके से बताया। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता के स्टील उत्पादन के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध कराना प्रबंधन की प्राथमिकता है। उन्होंने कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना प्रारंभ करने के विषय में उच्च प्रबंधन से चर्चा कर शीघ्र निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

बैठक के दौरान विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा हुई, जिसमें विशेष रूप से रिलीडलिंग एरिया में डस्ट की समस्या को शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया गया।

बैठक में यूनियन के पूरन वर्मा (कार्यकारी अध्यक्ष), जी. आर. सुमन (कार्यकारी अध्यक्ष), शिव शंकर सिंह (अतिरिक्त महासचिव), सच्चिदानंद पांडे (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), राज कुमार (उपमहासचिव), महेश साहू (सचिव), राजकुमार (सचिव, आरईडी विभाग), भावुक शर्मा (संयुक्त सचिव), अश्वनी राठौर, खेम सिंह पैकरा, सुरेश कुर्रे तथा यादराम चंद्रा उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: साम्राज्यवाद विरोधी युद्ध दिवस: अमेरिका-इज़राइल के खिलाफ बीएसपी कर्मचारियों का सड़क पर दिखा गुस्सा
Next: BIG NEWS: सेल ने अप्रैल-फरवरी में किया 18.24 MT स्टील की बिक्री, 1.11 लाख करोड़ का कैश कलेक्शन

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.