Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • अमरेंदु प्रकाश का युग 1 को होगा खत्म, SAIL के अगले CMD की घोषणा 28 की दोपहर तक, ये देंगे इंटरव्यू
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अमरेंदु प्रकाश का युग 1 को होगा खत्म, SAIL के अगले CMD की घोषणा 28 की दोपहर तक, ये देंगे इंटरव्यू

Azmat ali 18/03/2026 (Last updated: 27/03/2026) 1 minute read
sail-cmd-interview-on-march-28-these-big-names-are-shortlisted-manish-raj-alok-verma-ashok-panda-are-in-the-race-along-with-additional-secretary

सीएमडी अमरेंदु प्रकाश का कार्यकाल 1 अप्रैल तक है। नए सीएमडी की रेस में मनीष राज गुप्ता, आलोक वर्मा, एके पंडा आदि हैं।

  • SAIL के नए CMD के लिए 28 मार्च को इंटरव्यू, 10 उम्मीदवारों को किया गया शॉर्टलिस्ट।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। Steel Authority of India Limited (SAIL) के चेयरमैन कम  मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) की घोषणा 28 मार्च को कर दी जाएगी। कांटे भरी कुर्सी पर कौन बैठेगा, इस पर मुहर लगेगी। वहीं, वर्तमान सीएमडी अमरेंदु प्रकाश का कार्यकाल भी 1 अप्रैल तक है। 2 अप्रैल से सीएमडी का पद रिक्त हो रहा है। कार्यवाहक सीएमडी की कमान सौंपने के आदेश का भी इंतजार किया जा रहा है।

Public Enterprises Selection Board (PESB) ने Steel Authority of India Limited (SAIL) के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) पद के चयन के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल तैयार किया है। इंटरव्यू 28 मार्च 2026 को सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। इस चयन प्रक्रिया में Ministry of Steel के सचिव बोर्ड की सहायता के लिए उपस्थित रहेंगे।

इन उम्मीदवारों को बुलाया गया इंटरव्यू के लिए

Manish Raj Gupta: निदेशक (माइनिंग), SAIL, साथ ही RINL के CMD (अतिरिक्त प्रभार)
Alok Verma: डायरेक्टर-इन-चार्ज, राउरकेला स्टील प्लांट
Dr Ashok Kumar Panda: निदेशक (वित्त), SAIL (अतिरिक्त प्रभार: डायरेक्टर कमर्शियल)
Bipin Kumar Giri: कार्यकारी निदेशक (माइंस डेवलपमेंट)
Munna Prasad Singh: कार्यकारी निदेशक (माइंस), राउरकेला
Anish Sengupta: कार्यकारी निदेशक (प्रोजेक्ट्स)
Krishna Gopal Agarwal: निदेशक (वित्त), RITES लिमिटेड
Anup Kumar Satpathy: प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे
Pudi Hariprasad: चीफ एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर (CAO), रेलवे
Chetan Prakash Jain: एडिशनल सेक्रेटरी एवं फाइनेंशियल एडवाइजर, साथ ही CMD, सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड

क्या है खास

हर बार की तरह इस बार भी CMD पद की दौड़ में SAIL के अंदरूनी अधिकारियों के साथ अन्य PSU और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। खास बात यह है कि Chetan Prakash Jain केंद्र सरकार में Additional Secretary स्तर के अधिकारी भी इस रेस में हैं, जिससे मुकाबला और भी कड़ा हो गया है।

प्रेजेंटेशन भी देना होगा

आदेश के अनुसार, सभी उम्मीदवारों को अपने अनुभव, उपलब्धियों और SAIL के विजन पर प्रस्तुति (अधिकतम 6 स्लाइड) भी देनी होगी, जिसे इंटरव्यू से दो दिन पहले PESB को भेजना अनिवार्य है। अब 28 मार्च को होने वाले इंटरव्यू के बाद यह साफ हो जाएगा कि देश की महारत्न कंपनी SAIL की कमान किसे सौंपी जाएगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इंटर स्टील बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025 -2026: सेल, टाटा, आरआइएनएल, जेएसडब्ल्यू की टीमों में टक्कर
Next: SAIL BSP: सीएमएम में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह 2026 का खास इवेंट, कार्मिक पुरस्कृत, 2 साल से जीरो एक्सीडेंट

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.