Bokaro Steel Plant: पूर्व कर्मचारियों, मृत कर्मचारियों के पति-पत्नी, आश्रितों को मिलेगा ये मकान, करें आवेदन

Bokaro Steel Plant Former Employees, Spouses of Deceased Employees, and Dependents will get New Houses Apply Now (1)
  • ऑनलाइन आवेदन के पश्चात हस्ताक्षरित आवेदन रसीद जमा करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
  • पात्र आवासधारी 20 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र के नगर प्रशासन विभाग द्वारा उन पूर्व कर्मचारियों, मृत कर्मचारियों के पति या पत्नी एवं उनके आश्रितों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है, जो वर्तमान में लाइसेंस पर आवंटित ऐसे आवासों में रह रहे हैं, जिन्हें टीए सिविल विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त और मरम्मत के अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

बीएसएल द्वारा इन क्षतिग्रस्त ब्लॉकों के आवासों के बदले रिक्त ‘E/F/EF’ प्रकार के क्वार्टरों के आवंटन की घोषणा की गई है। आवंटन हेतु उपलब्ध रिक्त आवासों की विस्तृत सूची आधिकारिक पोर्टल tams.sailbsl.in तथा लीज एंड लाइसेंस अनुभाग के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित की गई है।

इस आवंटन प्रक्रिया में भागीदारी हेतु पात्रता के मानक निर्धारित किए गए हैं. केवल वे ही आवासधारी आवेदन करने के पात्र होंगे जिनके वर्तमान आवास का कोई संपदा बकाया (Estate Dues) शेष न हो और जिनका लाइसेंस एग्रीमेंट वैध होने के साथ-साथ नवीनीकृत हो. इसके अतिरिक्त, आवेदकों को यह स्व-घोषणा करनी अनिवार्य होगी कि बोकारो स्टील सिटी में उनके या उनके जीवनसाथी के नाम पर कोई अन्य आवासीय अथवा व्यावसायिक परिसर उपलब्ध नहीं है।

ऐसे पात्र आवासधारी 20 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के पश्चात हस्ताक्षरित आवेदन रसीद जमा करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी अथवा किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आवेदक नगर प्रशासन विभाग के आवास आवंटन अनुभाग से संपर्क कर सकते हैं।