Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: 1081 दिनों से इंज्युरी फ्री पॉवर एंड ब्लोइंग स्टेशन, मना जश्न
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: 1081 दिनों से इंज्युरी फ्री पॉवर एंड ब्लोइंग स्टेशन, मना जश्न

Azmat ali 25/03/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Celebration of 1081 Days of Injury-Free Power and Blowing Station

BSP PBS में सुरक्षा सप्ताह का भव्य शुभारंभ। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

  • दुर्घटना-मुक्त दिवस की ऐतिहासिक उपलब्धि।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई इस्पात संयंत्र के पीबीएस विभाग में आज सुरक्षा सप्ताह का भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीजीएम (इलेक्ट्रिकल) टीके कृष्ण कुमार तथा विशिष्ट अतिथि एचओडी, सेफ्टी इंजीनियरिंग विभाग संजय अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग प्रमुख शेख जाकिर द्वारा की गई। इस अवसर पर विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं ठेका कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुरक्षा ध्वज फहराकर की गई, जिससे पूरे वातावरण में सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं प्रतिबद्धता का संदेश प्रसारित हुआ। इसके पश्चात सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेका कर्मियों को सामूहिक रूप से सुरक्षा शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने सुरक्षित कार्य संस्कृति को अपनाने एवं उसका पालन करने का संकल्प लिया।

विभाग प्रमुख शेख जाकिर ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, बल्कि एक आदत और जीवनशैली है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक कर्मचारी की सजगता और जिम्मेदारी ही विभाग को दुर्घटना-मुक्त बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनें।

इसके पश्चात विभागीय सुरक्षा अधिकारी सुशील देव भालेकर ने विस्तृत सुरक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने जानकारी दी कि पीबीएस विभाग ने अब तक 1081 दुर्घटना-मुक्त दिवस का उल्लेखनीय कीर्तिमान स्थापित किया है, जो सभी कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, अनुशासन एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।

उन्होंने ‘नियर मिस’ रिपोर्टिंग, ‘स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर’ के पालन तथा ‘बिहेवियर बेस्ड सेफ्टी इंटरवेंशन’ के तहत किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन पहलों के माध्यम से संभावित खतरों की समय रहते पहचान कर उन्हें दूर किया जा रहा है, जिससे कार्यस्थल को और अधिक सुरक्षित बनाया जा रहा है।

विशिष्ट अतिथि संजय अग्रवाल ने अपने संबोधन में पीबीएस विभाग की सराहना करते हुए कहा कि यहां सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास अन्य विभागों के लिए भी अनुकरणीय हैं। उन्होंने विशेष रूप से महिला कर्मचारियों की बढ़ती भागीदारी और उनके सशक्तिकरण की प्रशंसा की तथा कहा कि यह किसी भी संगठन के संतुलित और प्रगतिशील विकास का संकेत है। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे हर व्यक्ति के व्यवहार और सोच का हिस्सा बनाना आवश्यक है।

मुख्य अतिथि टीके कृष्ण कुमार ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में पीबीएस विभाग द्वारा निरंतर संचालित सुरक्षा जागरूकता अभियानों, जनसभाओं एवं विभिन्न नवाचारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने कार्यों का निष्पादन करें तथा शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहें।

कार्यक्रम के दौरान क्यू कार्ड एवं उच्च सुरक्षा मानकों पर आधारित प्रभावशाली मंचन प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित सभी लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त सुरक्षा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी सृजनात्मकता के माध्यम से सुरक्षा संदेशों को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महाप्रबंधक इलेक्ट्रिकल सेक्शन पीके मोहन, जीपी कुर्रे, बॉयलर सेक्शन महाप्रबंधक संजय अग्रवाल टरबाइन सेक्शन प्रमुख एसए हुसैन पीईएम विभाग से महाप्रबंधक पी एस खोबरागड़े, महाप्रबंधक राहुल निगम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन शंभूनाथ देशमुख द्वारा किया गया। कार्यसमिति में प्रमुख रूप से सुलेमान खान, डीपी चौधरी, मोहम्मद रफी, संजीत सेन,दीपक साहू, पंकज राठौर, एसके सिंह आदि उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, सहभागिता एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिला।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Big News: बीएसपी सेक्टर 9 हॉस्पिटल की समस्याओं पर एक्स ऑफिसर्स एसोसिएशन की पहल, डॉ. विनीता द्विवेदी का ये जवाब
Next: SAIL News: इंटक RSP ने डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह को झकझोरा, वेतन समझौता, एरियर, बोनस, ग्रेच्युटी सबकुछ अटका, गुस्से में कर्मचारी

Related Stories

BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.